वाड्रा पर छापे से बिफरी कांग्रेस ने कहा- जांच एजेंसियों को BJP ने बंधुआ मजदूर बना लिया

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रक्षा सौदों में कमीशन मामले में रॉबर्ट वाड्रा और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह से छापेमारी कर रही है. ये छापेमारी दिल्ली समेत एनसीआर इलाके में की जा रही है. ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा के बेहद करीबी रहे कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा के ठिकाने पर भी छापेमारी की है.

Advertisement
अभिषेक मनु सिंघवी (फाइल फोटो) अभिषेक मनु सिंघवी (फाइल फोटो)

मौसमी सिंह / वरुण शैलेश

  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

कांग्रेस ने सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर हुई छापेमारी को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने शनिवार को कहा कि पांच राज्य में संभावित हार को देखकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रतिशोध की राजनीति कर रही है.

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों की हार से घबराई बीजेपी प्रतिशोध की राजनीति कर रही है. बीजेपी ने ईडी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, सीबीआई को बंधुआ मजदूर बना दिया है. सिंघवी ने कहा कि मोदी सरकार जानती है कि उसका क्या हश्र होने वाला है. इसलिए डर्टी पॉलिटिक्स हो रही है. बीजेपी ने भ्रष्टाचार विरोध का मुखौटा लगा रखा है.

Advertisement

सिंघवी ने कहा कि बीजेपी की बौखलाहट दिन प्रतिदिन बढ़ रही है. उसने सभी सिद्धांत कूड़ेदान में फेंक दिए हैं. इस मुद्दे पर सस्ती राजनीति की जा रही है. हम इसकी भर्त्सना करते हैं.  उन्होंने कहा कि मतदान के थोड़े दिन बाद यह सब हुआ है. 7 और  8 दिसंबर सुबह 4 बजे तक रॉबर्ट वाड्रा के ऑफिस में रेड किया गया.

कांग्रेस नेता ने कहा कि वाड्रा के सहयोगी मनोज अरोड़ा और दूसरे संबंधित लोगों के घरों में छापेमारी हुई. सबको हिरासत में लिया गया है. घर में उलट-पुलट किया गया है. बीकानेर में जमीन घोटाले की बात कर रहे थे. लेकिन राजस्थान सरकार के आने के बाद केंद्र के इशारे पर कार्रवाई शुरू हुई. तीनों में रॉबर्ट वाड्रा का जिक्र नहीं है.

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने रक्षा सौदों में कमीशन मामले में रॉबर्ट वाड्रा और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह से छापेमारी कर रही है. ये छापेमारी दिल्ली समेत एनसीआर इलाके में की जा रही है. ED ने रॉबर्ट वाड्रा के बेहद करीबी रहे कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा के ठिकाने पर भी छापेमारी की है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »