राजनाथ बोले- पाकिस्तान में फंसे भारतीय सैनिक को सुरक्षित लाने की कोशिश जारी

पाकिस्तानी आर्मी ने दावा किया था कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रातभर चली फायरिंग के दौरान एक सैनिक को जिंदा पकड़ लिया गया है.

Advertisement
राजनाथ ने कहा- पूरी कोशिश की जा रही राजनाथ ने कहा- पूरी कोशिश की जा रही

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 9:18 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान की सीमा में गलती से घुस गए एक भारतीय जवान को लाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है. इससे पहले शुक्रवार को खबर आई थी कि भारतीय सेना का एक जवान पाकिस्तान में है.

पाकिस्तानी आर्मी ने दावा किया था कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रातभर चली फायरिंग के दौरान एक सैनिक को जिंदा पकड़ लिया गया है. लेकिन इंडियन आर्मी के डीजीएमओ ने कहा था कि भारतीय सेना का एक जवान गलती से है. यह जवान 36 राष्ट्रीय रायफल्स का है जो एलओसी पार कर गया. इसका सर्जिकल स्ट्राइक से कोई लेना-देना नहीं है.

Advertisement

पाक मीडिया ने बताया- महाराष्ट्र का रहने वाला
पाकिस्तानी मीडिया ने पकड़े गए भारतीय सैनिक की पहचान चंदू बाबूलाल चौहान के तौर पर की है जिसे पाकिस्तानी सेना अज्ञात जगह पर ले गई है. इस सैनिक उम्र 22 साल और पिता का नाम बाशन चौहान बताया जा रहा है जो महाराष्ट्र का रहने वाला है.

आपको बता दें कि भारतीय सेना ने बुधवार देर रात पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में घुसकर आतंकियों के लॉन्च पैड तबाह कर दिए. स्पेशल फोर्सेज के कमांडो ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देते हुए आतंकियों के कर दिए. करीब 4 घंटे चले इस ऑपरेशन में करीब 50 आतंकी मारे गए. आतंकियों को बचाने के चक्कर में 2 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »