PMO के रीवा सोलर प्रोजेक्ट पर ट्वीट से राहुल ने पीएम मोदी को घेरा, कहा- असत्याग्रही

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के रीवा में स्थापित एशिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्र को समर्पित किया. इस परियोजना में 250 मेगावॉट क्षमता की तीन इकाइयां हैं.

Advertisement
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फोटो- पीटीआई) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फोटो- पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 10:06 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के रीवा में बने एशिया के सबसे बड़े सोलर पावर प्रोजेक्ट को राष्ट्र को समर्पित किया. इस बाबत पीएम मोदी के दफ्तर पीएमओ से किए गए ट्वीट पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है. राहुल गांधी ने एक शब्द के ट्वीट से पीएम मोदी पर करारा हमला बोला है और लिखा है असत्याग्रही.

Advertisement

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के रीवा में स्थापित एशिया की सबसे बड़ी सौर उर्जा परियोजना को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्र को समर्पित किया. इस परियोजना में 250 मेगावॉट क्षमता की तीन इकाइयां हैं.

PMO के ट्वीट पर राहुल का वार

यह सौर उर्जा परियोजना की उत्पादन क्षमता 750 मेगावॉट है. इस परियोजना की 24 प्रतिशत बिजली दिल्ली मेट्रो को दी जाएगी. इस प्रोजेक्ट के लोकार्पण के बाद पीएमओ ने ट्वीट किया, "आज रीवा ने वाकई इतिहास रच दिया है. रीवा की पहचान मां नर्मदा के नाम से और सफेद बाघ से रही है. अब इसमें एशिया के सबसे बड़े सोलर पावर प्रोजेक्ट का नाम भी जुड़ गया है. पीएमओ के इस ट्वीट पर राहुल गांधी ने रीट्वीट करते हुए लिखा, 'असत्याग्रही!'

राहुल गांधी अभी लॉकडाउन की नीतियों, लद्दाख में चीनी घुसपैठ और विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर सरकार पर लगातार ट्वीट के जरिए हमला कर रहे हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी का ये ताजा हमला है.

Advertisement

बता दें कि सत्याग्रह एक हिन्दी शब्द है, जिसका अर्थ है सत्य के लिए आग्रह. ठीक इसके विपरित असत्याग्रही का मतलब असत्य के लिए आग्रह या झूठ के लिए आग्रह है. भारत के परिपेक्ष्य में महात्मा गांधी ने देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने के लिए 19 अप्रैल 1917 में असहयोग आंदोलन शुरू किया था.

इसके पहले दक्षिण अफ्रीका प्रवास के दौरान भी गांधी सत्याग्रह के जरिए अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का विरोध कर चुके थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »