तेलंगाना के नेताओं को राहुल गांधी का संदेश, गठबंधन के लिए मजबूत सीटें नहीं छोड़ेंगे

तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीटें हैं. केसीआर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से ही राजनीतिक पार्टियों में चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है.

Advertisement
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

सुप्रिया भारद्वाज / खुशदीप सहगल

  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को तेलंगाना के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की. इस मुलाकात में राहुल गांधी ने एक बड़ा संदेश दिया है. राहुल ने साफ तौर पर कहा है कि जिन सीटों पर कांग्रेस पार्टी मज़बूत है, उन सीटों को वह सहयोगियों के लिए नहीं छोड़ेगी.

राहुल ने भले ही ये तेलंगाना के नेताओं से कहा हो, लेकिन कहा जा रहा है कि कांग्रेस का ये फॉर्मूला पूरे देश में ही लागू होगा.

Advertisement

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने विधानसभा भंग करने की सिफारिश भी कर दी थी, जिसके बाद राज्य में विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई है.

सूत्रों की मानें तो राहुल ने सभी से पहले व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की. जिसके बाद उन्होंने बैठक को संबोधित किया. राहुल ने कहा कि अगर राज्य में टीडीपी, सीपीआई और टीजेएस से कोई गठबंधन होता है तो वो पार्टी के फायदे को देखकर होगा. जहां हम मजबूत हैं उन सीटों को साथियों के लिए बलिदान नहीं करेंगे. तेलंगाना के नेताओं संग राहुल गांधी की ये बैठक दिल्ली मुख्यालय में स्थित वॉर रूम में हुई.

बता दें कि राज्य के कई नेताओं की राय है कि टीडीपी को किसी भी कीमत पर ज्यादा सीटें ना दी जाएं. उन्होंने कहा है कि अगर ऐसा होता है तो राज्य में कई बड़े कांग्रेसी नेताओं को अपनी सीटें गंवानी पड़ेंगी.

Advertisement

राज्य के नेता जयपाल रेड्डी ने आजतक से बात करते हुए कहा कि हमने राहुल गांधी से गठबंधन पर भी बात की. राज्य के नेता गठबंधन के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन अभी इस पर किसी तरह की भी बात करना काफी जल्दबाजी होगी. बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भक्त चरण दास को तेलंगाना की स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख नियुक्त किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »