राहुल गांधी का PM पर अटैक, कहा- गुजरात की बर्बादी के लिए मोदी जिम्मेदार, आनंदीबेन बनीं बलि का बकरा

गुजरात कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि अगर वो इस्तीफा देना चाहती थीं तो उन्हें एक महीने पहले बताना चाहिए था. गुजरात में बीजेपी की पोल खुल गई है.

Advertisement
राहुल गांधी राहुल गांधी

लव रघुवंशी

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST

गुजरात की सीएम आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के ऐलान के साथ ही विरोधियों ने बीजेपी और पीएम मोदी को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर हमला बोला. राहुल ने गुजरात के हालात के लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराया, जबकि आनंदीबेन को बलि का बकरा बताया.

राहुल ने ट्वीट कर कहा कि के हालात के लिए के 2 साल नहीं बल्कि मोदी जी के 13 साल जिम्मेदार हैं. बलि का बकरा बीजेपी को नहीं बचा सकता. आनंदीबेन ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए कहा है कि वो मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी से हटना चाहती हैं.

Advertisement

गुजरात कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि अगर वो देना चाहती थीं तो उन्हें एक महीने पहले बताना चाहिए था. गुजरात में बीजेपी बेनकाब हो गई है. ये सहानुभूति प्राप्त करने के लिए ड्रामा है और ये लोगों का ध्यान भ्रष्टाचार से हटाने के लिए किया गया है. राज्य में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »