कांग्रेस के आगे नतमस्तक हुए कुमारस्वामी, बोले- 'पुण्यात्मा' राहुल गांधी ने मुझे सत्ता दी

कुमारस्वामी ने कहा, 'आज, भले ही मुझे लोगों का आशीर्वाद प्राप्त नहीं है, लेकिन पुण्यात्मा राहुल गांधी ने मुझपर विश्वास जता कर सत्ता दी है. हमें एक अच्छा अवसर मिला है. मैं इसे (कर्ज माफी) करुंगा. वह विरोध नहीं करेंगे. मैं उन्हें समझा लूंगा.'

Advertisement
एच डी कुमारस्वामी एच डी कुमारस्वामी

वरुण शैलेश

  • बेंगलुरु,
  • 31 मई 2018,
  • अपडेटेड 12:24 AM IST

कांग्रेस के 'रहमो करम' पर होने का बयान देने के कारण कुछ दिन पहले सुर्खियों में आए कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 'पुण्यात्मा' बता दिया.

कुमारस्वामी ने कहा, 'आज, भले ही मुझे लोगों का आशीर्वाद प्राप्त नहीं है, लेकिन पुण्यात्मा राहुल गांधी ने मुझ पर विश्वास जता कर सत्ता दी है. हमें एक अच्छा अवसर मिला है. मैं इसे (कर्ज माफी) करुंगा. वह विरोध नहीं करेंगे. मैं उन्हें समझा लूंगा.'

Advertisement

कुमारस्वामी ने कहा , 'उन्हें (राहुल गांधी को) विश्वास में लेकर मुझे निर्णय करना है.' यह बात उन्होंने किसानों को शांत करवाते हुए कही. किसान संगठन के प्रतिनिधि कृषि कर्ज माफी के मुद्दे पर उनसे मुलाकात करने आए थे.

कुमारस्वामी ने कहा , 'आपके (किसानों) पास एक स्वर्णिम मौका है, उसका उपयोग कीजिए और हमारे साथ खड़े रहिए. जब चुनाव आए तब आप भले ही जिसे चाहे, वोट दें, लेकिन इस मौके का इस्तेमाल कीजिए.'

दरअसल, कर्नाटक में की सरकार बने एक हफ्ता हो गया है. घोषणापत्र में किए गए वादे के अनुसार मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को एक हफ्ते में किसानों का कर्ज माफ करना था. इसी को लेकर बुधवार को उन्होंने राज्य के कुछ किसानों के साथ बैठक की और इसी दौरान वह राहुल गांधी को 'पुण्यात्मा' बोल गए.

हाल ही में कुमारस्वामी ने बयान देते हुए कहा था कि वह कांग्रेस की कृपा से कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने हैं और राज्य की साढ़े छह करोड़ लोगों के दबाव में नहीं हैं. अब इस बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनका मतलब लोगों का अनादर करना नहीं था. बल्कि इस बात पर बल देना था कि यह सहयोगी दल की इच्छा पर निर्भर करता है कि वह कब तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे. कुमारस्वामी के इस बयान पर काफी हंगामा मचा था.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »