कार्टून विवाद पर बोले मुनव्वर राना- मेरी बात पर गुनाह सिद्ध हुआ तो चौराहे पर शूट कर दो, माफी नहीं मांगूंगा

मुनव्वर राना ने कहा कि 69 साल के शायर को चाहे जेहादी बना दो, सच बोलना नहीं छोडूंगा. मेरी खिलाफ बुजदिलों ने किसी के इशारे पर कार्रवाई की. अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगूगा चाहे तो फांसी हो जाए.

Advertisement
शायर मुनव्वर राना (फाइल फोटो) शायर मुनव्वर राना (फाइल फोटो)

अभिषेक मिश्रा

  • लखनऊ,
  • 02 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:36 PM IST
  • कार्टून विवाद पर फ्रांस में हुई हत्याओं को सही करार दिया था
  • कहा- मेरी खिलाफ बुजदिलों ने किसी के इशारे पर कार्रवाई की
  • समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ाने का आरोप में दर्ज की गई FIR

कार्टून विवाद को लेकर फ्रांस में हुई हत्याओं को सही ठहराने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राना का बयान आया है. मुनव्वर राना ने कहा है कि अपनी बात पर कायम रहूंगा. मुझे फ्रांस की घटना पर सच बोलने की जो सजा मिले वो मंजूर है. 

मुनव्वर राना ने कहा कि मैं उन लोगो की तरह नहीं जो मुकदमे वापस करवाते फिरते हैं और सच बोलने से डरते हैं. अगर मेरी बात पर कोई गुनाह सिद्ध हुआ तो चौराहे पर कर शूट कर दो. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि 69 साल के शायर को चाहे बना दो जेहादी, सच बोलना नहीं छोडूंगा. मेरे खिलाफ बुजदिलों ने किसी के इशारे पर कार्रवाई की. अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगूगा, चाहे तो फांसी हो जाए. 

लखनऊ में दर्ज की गई एफआईआर

बता दें कि लखनऊ के हजरतगंज थाने में शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ये एफआईआर मुनव्वर राणा के उस बयान को लेकर दर्ज किया गया है जिसमें उन्होंने कार्टून विवाद को लेकर फ्रांस में हुई हत्याओं को सही करार दिया था. FIR में इस बयान को वैमनस्यता बढ़ाने वाला बताया गया है. 

शायर मुनव्वर राना के खिलाफ दर्ज FIR में कहा गया कि फ्रांस में कार्टून विवाद पर हत्याओं को सही ठहराने का उनका सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने के लिए पर्याप्त है. पुलिस ने कहा कि ये बयान समुदायों को बीच वैमनस्यता फैलाने वाला, सामाजिक सौहार्द्र पर विपरीत प्रभाव डालने वाला है और इससे लोक शांति भंग होने की आशंका है. 

Advertisement

मुसलमानों को चिढ़ाने के लिए ऐसा कार्टून बनाया गया
 
शायर मुनव्वर राणा ने फ्रांस में बेगुनाहों का कत्ल करने वाले का बचाव किया था. मुनव्वर राणा ने तर्क देते हुए कहा कि अगर मजहब मां के जैसा है, अगर कोई आपकी मां का, या मजहब का बुरा कार्टून बनाता है या गाली देता है तो वो गुस्से में ऐसा करने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को चिढ़ाने के लिए ऐसा कार्टून बनाया गया. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »