बीते दिनों के घटनाक्रम ने दिखाई हमारी विदेश नीति की ताकत: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 में जब मैं दिल्ली आया तब मुझे नहीं पता था कि केंद्र सरकार कैसे चलती है. विदेश नीति कैसे चलती है. लेकिन यह मेरा सौभाग्य था क्योंकि इससे मुझे सीखने को मिला.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आदित्य बिड़वई

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के 18वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की. उन्होंने भारत की नई रीति और नीति पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि नया भारत निर्भीक, निडर और निर्णायक है. लगातार चल रहे घटनाक्रम में आपको दिखाई दे रहा होगा कि भारत की विदेश नीति का प्रभाव आज क्या है. अब कोई भारत को आंख दिखाने का साहस नहीं कर सकता.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 में जब मैं दिल्ली आया तब मुझे नहीं पता था कि केंद्र सरकार कैसे चलती है. विदेश नीति कैसे चलती है. लेकिन यह मेरा सौभाग्य था क्योंकि इससे मुझे सीखने को मिला.

मोदी ने कहा कि आज दुश्मन देश में भारत के पराक्रम का डर है और यह डर अच्छा है. जब आतंक के आकाओं में सैनिकों के शौर्य का डर हो, तो ये डर अच्छा है. जब भगोड़ों में भी कानून और अपनी सम्पत्ति ज़ब्त होने का डर हो, तो ये डर अच्छा है.

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा हमले के बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अलग-थलग कर दिया. यही वजह है कि पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा और विंग कमांडर अभिनंदन को वापस भारत भेजा गया.

ये भी पढ़ें:

Advertisement

मोदी विरोध करना है तो करिए पर सुरक्षा हितों में नहीं

मोदी ने कहा कि मोदी विरोध करना हो तो जरूर करिए, हमारी योजनाओं में कमियां निकालिए, आपका हमेशा स्वागत है. लेकिन देश के सुरक्षा हितों का, देश के हित का विरोध मत करिए. आप ये ध्यान रखिए कि मोदी विरोध की इसी जिद में मसूद अजहर और हाफिज सईद जैसे आतंकियों को, आतंक के सरपरस्तों को सहारा न मिल जाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »