शीतकालीन सत्र में देरी, कांग्रेस ने कहा- मोदी सरकार का तुगलकी फैसला

कांग्रेस नेता ने कहा कि संसद सत्र में अगर देरी होती है तो निश्चित तौर पर इसका फायदा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे शौर्य को मिलेगा क्योंकि विपक्ष इन मसलों को संभवत: संसद में उठाएगा.

Advertisement
संसद (फाइल) संसद (फाइल)

नंदलाल शर्मा

  • नई दिल्ली ,
  • 10 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:58 PM IST

गुजरात में आसन्न विधानसभा चुनावों के कारण संसद के शीतकालीन सत्र में विलंब होने संबंधी मीडिया रिपोर्ट की अटकलों पर विपक्षी कांग्रेस ने बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि यह ‘तुगलकी निर्णय’है.

कांग्रेस ने यह भी भरोसा जताया है कि आयेंगे, जहां बीजेपी दो दशक से अधिक समय से सत्ता में है.

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने बताया, 'क्या आप पहली बार गुजरात में चुनाव करवा रहे हैं. अचानक गुजरात चुनाव सरकार के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों हो गया. यह पूर्ण रूप से तुगलकी निर्णय है.' सिंघवी ने कहा कि संसद सत्र के दौरान राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा होती है. उन्होंने पूछा कि अगर इसमें देरी होती है तो किसे फायदा मिलेगा.

Advertisement

कांग्रेस नेता ने कहा कि संसद सत्र में अगर देरी होती है तो निश्चित तौर पर इसका फायदा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे शौर्य को मिलेगा क्योंकि विपक्ष इन मसलों को संभवत: संसद में उठाएगा.

उल्लेखनीय है कि कथित रूप से अनियमितताओं की खबरों के बाद जय और शौर्य विपक्षी दलों के निशाने पर हैं.

उन्होंने कहा, 'इस सत्र में राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा होगी. ( सत्र में देरी ) से उनलोगों को फायदा होगा जो चर्चा करना नहीं चाहते हैं.' कांग्रेस प्रवक्ता ने आश्चर्य जताया कि यह किस प्रकार का 'नया मॉडल' है, जहां संसद सत्र देर से बुलाया जा रहा है. सिंघवी ने चिंता जताई कि यह 'मॉडल' किसी राज्य में चुनाव के कारण संसद में देरी करने की एक नजीर बनेगा.

Advertisement

गुजरात चुनाव से पहले सर्वेक्षण कराये जाने के बारे में पूछने पर सिंघवी ने कहा कि उनकी पार्टी के आंतरिक सर्वेक्षण में यह संकेत मिलता है कि वहां 'आश्चर्यजनक परिणाम' आएगा. हालांकि सिंघवी ने सीटों की संख्या के बारे बताने से इंकार कर दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »