राजपथ पर हुई गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल

राजपथ पर रविवार को ठीक उसी तरह रिहर्सल की गई जिस तरह से 26 जनवरी को परेड की जाती है. सेना के अत्याधुनिक टैंक और आकाश मिसाइल को भी इस रिहर्सल में शामिल किया गया था.

Advertisement
राजपथ पर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल राजपथ पर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल

हिमांशु मिश्रा / प्रियंका झा

  • नई दिल्ली,
  • 17 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

रविवार को राजपथ पर गणतंत्र दिवस से पहले ड्रेस रिहर्सल की गई. इस मौके पर देश की मजबूत सैन्य क्षमता, विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों, आधुनिक सैन्य उपकरणों, विविध सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं के अलावा देश की आत्मनिर्भरता तथा स्वदेशीकरण का प्रदर्शन किया गया.

यह रिहर्सल ठीक उसी तरह की गई जिस तरह से को परेड की जाती है. सेना के अत्याधुनिक टैंक और आकाश मिसाइल को भी इस रिहर्सल में शामिल किया गया था. राज्यों की झांकियां भी शामिल की गई थी. हालांकि कुछ पूरी तरह से तैयार नहीं थी फिर भी उन्हें शामिल किया गया.

Advertisement

राजपथ पर रोका गया ट्रैफिक
रिहर्सल की वजह से राजपथ और आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक को रोक दिया गया. हालांकि रविवार होने की वजह से सड़क पर भीड़ जमा नहीं हुई. इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे.

इन तारीखों को निकलें संभल कर
से पहले यह रिहर्सल अभी 18 जनवरी, 20 जनवरी 21 जनवरी और 23 जनवरी को भी की जाएगी. इन दिनों में राजपथ और उसके आसपास के इलाके में ट्रैफिक होने की आशंका है. 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »