जम्मू-कश्मीर: सांबा सेक्टर से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, मोबाइल-मैप बरामद

सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किए गए संदिग्ध के पास से 2 मोबाइल फोन, पाकिस्तानी सिम कार्ड्स और मैप बरामद किए हैं. उससे पूछताछ की जा रही है.

Advertisement
पाकिस्तानी जासूस से पूछताछ जारी पाकिस्तानी जासूस से पूछताछ जारी

अंजलि कर्मकार

  • जम्मू,
  • 22 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST

जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर से एक पाकिस्तानी संदिग्ध जासूस गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए जासूस की पहचान बोध राज के रूप में हुई है. उसपर पाकिस्तान को सुरक्षाबलों की जानकारी देने का आरोप है.

सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किए गए के पास से 2 मोबाइल फोन, पाकिस्तानी सिम कार्ड्स और मैप बरामद किए हैं. उससे पूछताछ की जा रही है.

वहीं, दूसरी ओर इंटरनेशनल बॉर्डर पर जारी है. रजौरी में पाक सेना ने शुक्रवार की रात सीजफायर तोड़ा है. एलओसी के पास मंजाकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग अभी भी जारी है.

Advertisement

सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर सिंह ने कहा कि सेना की खुफिया इकाई से जम्मू जिले के चंगिया गांव के रहने वाले बोध राज नामक व्यक्ति के जासूसी गतिविधियों में शामिल होने अैर सुरक्षा बलों की तैनाती संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देने की सूचना मिली थी. जिसके आधार पर सांबा के रामगढ़ सेक्टर में एक विशेष तलाशी अभियान चलाया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया, तलाशी अभियान के दौरान राज को अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के करीब जेरदा गांव में रहस्यमय परिस्थितियों में घूमते हुये पाया गया. पुलिस दल की हरकत देखने के बाद उसने वहां से भागने का प्रयास किया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसका पीछा किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »