बाजवा के LoC दौरे के बाद PAK आर्मी ने भारतीय चौकियों पर दागे मोर्टार, मिला मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी की चार चौकियों पर 120 एमएम के मोर्टार और ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग की है. भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है.

Advertisement
भारतीय सेना भारतीय सेना

अश्विनी कुमार

  • जम्मू ,
  • 10 जून 2017,
  • अपडेटेड 12:28 AM IST

पाकिस्तान की कायराना हरकत एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है. पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के शनिवार को एलओसी का दौरा करने के बाद देर शाम पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके के कृष्णा घाटी में सीजफायर का उल्लंघन किया है. पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी की चार चौकियों पर 120 एमएम के मोर्टार और ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग की है. भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है.

Advertisement


भारतीय सेना के प्रवक्ता ने सीजफायर उल्लंघन की पुष्टि करते हुए कहा कि शाम को साढ़े 8 बजे के करीब फायरिंग शुरू हुई. उन्होंने कहा कि सेना फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है.

इससे पहले शनिवार की शाम पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने नियंत्रण रेखा से सटे मुजफ्फराबाद सेक्टर का दौरा किया. पाकिस्तानी सेना प्रमुख का यह एक महीने के दरम्यान तीसरा एलओसी दौरा है. इससे पहले जब भी बाजवा एलओसी पर सैनिकों से मिले हैं तब पाक सेना ने कोई न कोई बड़ी घटना को अंजाम दिया है. पिछली बार बाजवा के सैनिकों से मिलने के बाद पुंछ के कृष्णा घाटी में दो भारतीय सैनिकों पर हमला कर पाकिस्तानी सैनिकों ने उनके शव को क्षत विक्षत कर दिया था.

मुजफ्फराबाद सेक्टर के दौरे में बावजा को स्थानीय कमांडर ने नियंत्रण रेखा पर बदस्तूर जारी संघर्ष विराम उल्लंघन और अपनी तैयारियों का ब्यौरा दिया. पाक सैनिकों ने जहां भारतीय सेना की तरफ से की गई गोलीबारी का बराबर जवाब देने की बात कही, वहीं सेना प्रमुख बाजवा ने इस दौरान सैनिकों से बातचीत में उसकी तैयारियों और संकट के समय दिख गए उनके जज्बे की सराहना की.

Advertisement

सेना प्रमुख ने यहां कहा कि देश के सामने खड़ी सुरक्षा चिंता से हम अवगत हैं और सभी मोर्चों पर हर तरह के खतरे से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं. जरनल बाजवा ने इस दौरान जम्मू कश्मीर में प्रदर्शन और पत्थरबाजी कर रहे कश्मीरी युवकों का समर्थन किया और कहा कि वे 'कश्मीरी भाइयों के आत्मनिर्णय के अधिकार' का समर्थन करते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement