नवंबर में करतारपुर कॉरिडोर खोलने के लिए प्रतिबद्ध: पाकिस्तान

पाकिस्तान ने ऐलान किया है कि पाकिस्तान बाबा गुरु नानक जी की 550वीं जयंती पर करतारपुर कॉरिडोर को खोलने के लिए प्रतिबद्ध है.

Advertisement
नवंबर में खुल जाएगा करतारपुर गलियारा (फाइल फोटो- PTI) नवंबर में खुल जाएगा करतारपुर गलियारा (फाइल फोटो- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 8:51 PM IST

  • नवंबर में खुल जाएगा करतारपुर कॉरिडोर
  • जल्द बुलाई जाएगी उच्चस्तरीय बैठक
  • बिना वीजा के श्रद्धालु जाएंगे करतारपुर
पाकिस्तान ने कहा है कि भारत की सीमा से लगे करतारपुर गलियारे को इस साल नवंबर में खोलने के लिए प्रतिबद्ध है. इस सीमावर्ती गलियारे से सिख श्रद्धालु बिना वीजा के पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब मत्था टेकने जा सकेंगे.

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैसल ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द ही एक बैठक बुलाई जाएगी.

Advertisement

मोहम्मद फैसल ने कहा कि पाकिस्तान बाबा गुरु नानक जी की 550वीं जयंती पर करतारपुर कॉरिडोर को खोलने के लिए प्रतिबद्ध है.

सिखों के बेहद पवित्र तीर्थस्थलों में से एक करतारपुर साहिब गुरुद्वारा भारतीय सीमा से महज चंद किलोमीटर की दूरी पर पाकिस्तान में स्थित है. इस गलियारे से सिख श्रद्धालुओं को बिना वीजा गुरुद्वारे तक जाने की इजाजत होगी.

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर पर विशेष प्रवाधान वाले अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान और भारत के रिश्तों में कड़वाहट चरम पर है.

इस बीच रिपोर्ट आई थी कि पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर का काम धीमा कर दिया है. बीते दिनों इस मसले पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चिंता जताई थी. उन्होंने कहा कि था, 'पाकिस्तान को करतारपुर कॉरिडोर को लेकर अपनी प्रतिबद्धता से पीछे नहीं हटना चाहिए. करतारपुर कॉरिडोर सिख समुदाय के लोगों के लिए आस्था का प्रतीक है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »