Newswrap: पढ़ें मंगलवार सुबह की 5 बड़ी खबरें

न्यूयॉर्क में सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई. मुलाकात में इमरान खान ने कश्मीर मु्द्दा उठाया जहां उसे फिर से मुंह की खानी पड़ी. वहीं ट्रंप ने इमरान के सामने कहा कि भारत से मेरे अच्छे संबंध हैं और मुझे लगता है भारत और पाकिस्तान साथ आएंगे. वहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और शिवसेना में सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है. इसके अलावा देशभर में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं. न्यूजरैप में जानिए आज सुबह की 5 बड़ी खबरें.

Advertisement
इमरान खान और डोनाल्ड ट्रंप (ANI) इमरान खान और डोनाल्ड ट्रंप (ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 9:49 AM IST

न्यूयॉर्क में सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई. मुलाकात में इमरान खान ने कश्मीर मु्द्दा उठाया जहां उसे फिर से मुंह की खानी पड़ी. वहीं ट्रंप ने इमरान के सामने कहा कि भारत से मेरे अच्छे संबंध हैं और मुझे लगता है भारत और पाकिस्तान साथ आएंगे. वहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और शिवसेना में सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है. इसके अलावा देशभर में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं. न्यूजरैप में जानिए आज सुबह की 5 बड़ी खबरें.   

Advertisement

न्यूयॉर्क में सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई. ट्रंप से मुलाकात के दौरान इमरान खान ने कश्मीर का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भारत बातचीत को तैयार नहीं है, जो एक बड़े संकट की शुरुआत है. हम मामले को सुलझाने के लिए अमेरिका का साथ चाहते हैं. वहीं, ट्रंप ने कहा कि भारत से मेरे अच्छे संबंध हैं और मुझे लगता है भारत और पाकिस्तान साथ आएंगे.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. सीट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना में मंथन चल रहा है. इस बीच शिवसेना ने आज बैठक बुलाई है. इस बैठक में सीटों और प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हो सकती है. शिवसेना की बैठक के साथ ही बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. इस दौरान सीटों के बंटवारे का ऐलान हो सकता है. इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने सोमवार को कहा था कि दोनों दलों में एक फॉर्मूले पर काम लगभग पूरा हो चुका है और अगले 24 घंटे अहम हैं.

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के मसले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के द्वारा अमेरिका के सामने लगाई गई गुहार काम नहीं आई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मसले पर भारत को अपना दोस्त बताया, लेकिन इससे इतर एक कार्यक्रम में इमरान खान अमेरिका पर ही बरस पड़े. इतना ही नहीं इमरान ने ये भी माना कि अमेरिका के कहने पर पाकिस्तान ने अलकायदा को ट्रेनिंग दी है.

पाकिस्तान लगातार जम्मू-कश्मीर के मसले को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठा रहा है और सबसे ज्यादा अमेरिका के सामने उठा रहा है. लेकिन इमरान खान की उम्मीदों को हर बार झटका लगा है, सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पाकिस्तान को झटका दिया. ट्रंप ने इमरान के सामने नरेंद्र मोदी की तारीफ की और भारत से संबंधों को शानदार बताया.

देश भर में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं. मुंबई में आज प्याज 75 से 80 रूपए प्रति किलो बिक रहा है. नासिक के व्यापारियों की माने तो फिलहाल प्याज की कीमत गिरने नहीं जा रही है. यहां थोक भाव 4400 प्रति क्विंटल है. दिल्ली में सितंबर की शुरुआत तक 30-40 रुपये किलो के बीच बिकने वाला प्याज अब 60 रुपये तक पहुंच गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि 60 रुपए बिकने वाला प्याज वो 24 रुपए में मुहैया कराएंगे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement