इस साल नहीं होगी अमरनाथ यात्रा, एक क्लिक में पढ़ें शाम की 5 बड़ी खबरें

सूत्रों के मुताबिक अमरनाथ यात्रा इस बार नहीं होगी. हालांकि अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से अभी इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है. अमरनाथ श्राइन बोर्ड इस पर जल्द ही अपना फैसला सुना सकता है.

Advertisement
रद्द हो सकती है अमरनाथ यात्रा (फाइल फोटो) रद्द हो सकती है अमरनाथ यात्रा (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 7:39 PM IST

इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा को रद्द किया जा सकता है. राजस्थान में जारी सियासी हलचल पर हाई कोर्ट से सचिन पायलट गुट को 24 जुलाई तक की मोहलत मिली. कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने की दिशा में अमेरिका को बड़ी कामयाबी मिली है. इसके अलावा सेना के अंगों में जुड़ाव बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना अपने मिग-29K लड़ाकू विमानों को उत्तरी सेक्टर में ऑपरेशनल भूमिकाओं के लिए तैनात करने जा रही है. पढ़िए मंगलवार शाम की पांच बड़ी खबरें.

Advertisement

इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा को रद्द किया जा सकता है. अमरनाथ श्राइन बोर्ड इस पर जल्द ही अपना फैसला सुना सकता है. वहीं, सूत्रों के मुताबिक, यात्रा इस बार नहीं होगी. हालांकि, श्राइन बोर्ड की ओर से इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है. बता दें कि इससे पहले अमरनाथ यात्रा 23 जून और उसके बाद 21 जुलाई से शुरू होने की बात कही गई थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण अभी तक यह यात्रा शुरू नहीं हो सकी है. इससे पहले यात्रा पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई थी.

राजस्थान में जारी सियासी हलचल पर हाई कोर्ट ने सचिन पायलट गुट को 24 जुलाई तक की मोहलत मिल गई है. हाई कोर्ट ने स्पीकर सीपी जोशी से कहा कि आप 24 जुलाई तक अपनी कार्रवाई कर दें. अब हाई कोर्ट 24 जुलाई को अपना फैसला सुनाएगा. सचिन पायलट गुट की ओर से विधानसभा स्पीकर के नोटिस के खिलाफ याचिका दायर की गई थी. शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई शुरू हुई थी, अब मंगलवार तक सभी पक्षों ने अपनी दलीलें रखीं. राजस्थान हाईकोर्ट में मंगलवार दोपहर 12 बजे सुनवाई पूरी हुई.

Advertisement

पूरी दुनिया कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में जुटी हुई है. कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने के लिए अमेरिका तेजी से काम कर रहा है. अब कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने की दिशा में अमेरिका को बड़ी कामयाबी मिली है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'वैक्सीन और थेराप्यूटिक पर शानदार प्रगति हो रही है.' इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था, 'वैक्सीन पर अच्छी खबर.'

सेना के अंगों में जुड़ाव बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना अपने मिग-29K लड़ाकू विमानों को उत्तरी सेक्टर में ऑपरेशनल भूमिकाओं के लिए तैनात करने जा रही है. नौसेना के विमानों को भारतीय वायु सेना के बेसों पर तैनात किया जाएगा. ये कदम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत के कुछ महीने पहले दिए बयान के मुताबिक उठाया जा रहा है. इसमें उन्होंने कहा था कि मैरीटाइम लड़ाकू विमानों को वायु सेना के साथ उत्तरी या पश्चिमी सीमाओं पर तैनात किया जाएगा.

यूपी के गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी पर हुए जानलेवा हमले के बाद पीड़ित लड़की ने आजतक से बातचीत करते हुए बताया कि कैसे आरोपी उसे परेशान करते थे. घर के बाहर जाने पर उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ होती थी. उस पर फब्तियां कसी जाती थीं. इस मामले को लेकर पुलिस से भी शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी. पहली बार पीड़ित लड़की सामने आई और उसने आजतक से कहा कि उसके साथ पहले भी कई बार छेड़छाड़ हुई थी. घर से बाहर आने जाने पर आरोपी फब्तियां कसते थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »