NewsWrap: रेप पीड़िता ने जयपुर थाने में खुद को आग लगाकर दी जान, पढ़ें बड़ी खबरें

जयपुर में रेप के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़िता ने थाने में खुद को आग लगा ली, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई है. वहीं उत्तर प्रदेश के चंदौली में कथित रूप से जय श्री राम न बोलने पर एक नाबालिग युवक को जिंदा जला दिया गया है. पढ़ें सोमवार सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement
रेप पीड़िता ने दी जान (फाइल फोटो) रेप पीड़िता ने दी जान (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 9:40 AM IST

जयपुर के वैशाली नगर थाने में बलात्कार के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज एक रेप पीड़िता ने खुद को आग के हवाले कर दिया. बाद में उसकी मौत हो गई. रेप पीड़िता का आरोप था कि पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और मामला वापस लेने के लिए दबाव बना रही है.

उत्तर प्रदेश के चंदौली में कथित रूप से जय श्री राम न बोलने पर एक नाबालिग युवक को जिंदा जला दिया गया है. युवक की हालत गंभीर है और BHU के ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है. पीड़ित नाबालिग युवक का दावा है कि जय श्री राम न बोलने की सजा उसे दी गई है. हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़ित नाबालिग युवक बार-बार बयान बदल रहा है. आजतक से बातचीत में चंदौली के एसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित ने सबसे पहले बताया कि वो महाराजपुर गांव की ओर दौड़ने गया था जहां उसे चार लड़के मिले, ये चारों लड़के उसे खींच कर खेत की ओर ले गए और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी.

Advertisement

उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुए हादसे में साजिश की बू नजर आ रही है. जिस ट्रक से रायबरेली में पीड़िता की कार को टक्कर मारी गई है. उस ट्रक के नंबर प्लेट पर ग्रीस पुती हुई थी. इस वजह से ट्रक के नंबर को पढ़ा नहीं जा सकता है. इस हादसे में रेप पीड़ित लखनऊ के केजीएमयू में ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है. हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी ने दम तोड़ दिया है. वहीं केस के वकील की हालत भी बेहद नाजुक है.

जयपुर के जेके लोन अस्पताल में आग लग गई. अस्पताल के प्रथम तल के आईसीयू वार्ड में एक कमरे में शॉर्ट सर्किट से धमाका हुआ जिसके बाद वहां मौजूद लोगों का दम घुटने लगा. जब आग लगी तो करीब 25 बच्चे उस वार्ड में थे. पहले सभी बच्चों को आईसीयू वार्ड में एडमिट कर दिया गया.

Advertisement

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के स्पीकर केआर रमेश कुमार ने 14 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी. इसमें कांग्रेस के 11 और जनता दल (सेकुलर) के 3 विधायक शामिल हैं. इसके साथ ही अयोग्य घोषित किए गए विधायकों की संख्या 17 तक पहुंच गई है. इस बीच कर्नाटक के विधायकों की सैलरी और उनको मिलने वाले अलाउंस को लेकर चर्चा हो रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »