एमएम हिल्स में मां बाघिन और चार शावकों की संदिग्ध मौत, जहर देकर हत्या की आशंका

कर्नाटक के माले महादेश्वरा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में मां बाघिन और चार शावकों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. पास में एक अधखाया गाय का शव मिला, जिससे ज़हर देने की आशंका जताई जा रही है. राज्य के वन मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं और लापरवाही साबित होने पर कार्रवाई की बात कही है

Advertisement
बाघिन और चार शावों की संदिग्ध मौत बाघिन और चार शावों की संदिग्ध मौत

सगाय राज

  • चामराजनगर,
  • 26 जून 2025,
  • अपडेटेड 7:37 PM IST

कर्नाटक के माले महादेश्वरा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के हूग्यम रेंज में मां बाघिन और उसके चार शावकों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. यह घटना मीनीयम गांव के पास गजानूर के महादेश्वरा गुडी बायलू क्षेत्र में हुई.

वन विभाग की टीम ने घटनास्थल के पास पांच बाघों के शव बरामद किए, जिनमें एक वयस्क बाघिन और उसके चार शावक शामिल हैं. घटनास्थल के पास ही एक अधखाया गाय का शव भी मिला, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि बाघिन ने गाय का शिकार किया होगा.

Advertisement

बाघिन और उसके चार शावकों की संदिग्ध मौत

संभावना है कि अज्ञात लोगों ने गाय के मांस में जहर मिलाया था ताकि बाघिन दोबारा खाने लौटे और उसे मार दिया जा सके. वन मंत्री ईश्वर खंडरे ने घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (PCCF) के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है और तीन दिनों में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने यह भी कहा है कि अगर जांच में वन विभाग की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

जहर देकर मारने की आशंका 

वहीं जहर देने की पुष्टि होने पर अपराधियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं. वन्यजीवों की इस तरह की अप्राकृतिक मौतों से वन्यजीव संरक्षण पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. यह घटना न सिर्फ दुखद है, बल्कि जंगल में मानव दखल और अवैध गतिविधियों का संकेत भी देती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »