कर्नाटक: BJP नेता योगेश गौड़ा का मर्डर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

हत्यारों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों की मदद ली जा रही है.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र / रोहिणी स्‍वामी

  • बंगलुरु,
  • 15 जून 2016,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST

कर्नाटक की धारवाड़ जिला पंचायत के सदस्य और बीजेपी नेता योगेश गौड़ा की अज्ञात हमलावरों ने बुधवार को हत्या कर दी. हमलावरों ने सुबह उनको निशाना बनाया.

पुलिस के मुताबिक, योगेश सुबह जिम के लिए घर से निकले थे, जब उन पर ने धारदार हथियार से हमला किया. वारदात के पीछे कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
फिलहाल पुलिस और हत्यारों का पता लगाने में जुटी है. हत्यारों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों की मदद ली जा रही है.

Advertisement

शांतिभंग के आरोप में हो चुकी है गिरफ्तारी
बता दें कि पिछले जिला परिषद चुनाव के दौरान ने योगेश को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था. इसके विरोध में पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष प्रहलाद जोशी ने प्रदर्शन भी किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »