मारुति के प्लांट में घुसा तेंदुआ, सीसीटीवी से हो रही है खोजबीन

तेंदुआ घुसने की खबर मिलने के बाद प्लांट की मॉर्निंग शिफ्ट शुरू नहीं हो पाई है. सीसीटीवी में देखकर यह पता लगाया जा रहा है कि तेंदुआ कहां छिपा है.

Advertisement
फाइल फोटो. फाइल फोटो.

आदित्य बिड़वई / कुमार कुणाल

  • ,
  • 05 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST

गुरुग्राम के मानेसर स्थित मारुति के प्लांट में गुरुवार सुबह 4 बजे तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि प्लांट से सटे जंगल से होता हुआ इंजन डिपार्टमेंट में दाखिल हो गया. फिलहाल प्लांट में काम बंद है.

तेंदुआ घुसने की खबर मिलने के बाद प्लांट की मॉर्निंग शिफ्ट शुरू नहीं हो पाई है. सीसीटीवी में देखकर यह पता लगाया जा रहा है कि तेंदुआ कहां छिपा है.

Advertisement

मौके पर वन विभाग और पुलिस बल मौजूद है और तेंदुआ की तलाश की जा रही है. एहतियात के तौर पर लोगों को प्लांट से दूर रहने के लिए कहा गया है.बता दें कि मानेसर के पास जंगल होने के कारण अक्सर इस इलाके में तेंदुआ घुस आता है. इसके पहले भी रिहायशी इलाकों में तेंदुआ नज़र आ चुका है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »