किरीट सोमैया ने सीबीआई और ईडी को लिखी चिट्ठी, हैश्के और खेतान की कंपनियों की जांच की मांग की

अगस्ता वेस्टलैंड डील का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी सांसद किरीट सोमैया ने अब इस मामले में सीबीआई निदेशक और प्रवर्तन निदेशालय को चिट्ठी लिखकर उन कंपनियों की जांच करने की मांग की है, जिनमें गुइडो हैश्के और गौतम खेतान निदेशक थे.

Advertisement
बीजेपी सांसद किरीट सोमैया बीजेपी सांसद किरीट सोमैया

मोनिका शर्मा / गौरव सावंत

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2016,
  • अपडेटेड 11:55 AM IST

अगस्ता वेस्टलैंड डील का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी सांसद किरीट सोमैया ने अब इस मामले में सीबीआई निदेशक और प्रवर्तन निदेशालय को चिट्ठी लिखकर उन कंपनियों की जांच करने की मांग की है, जिनमें गुइडो हैश्के और गौतम खेतान निदेशक थे.

ने अपनी चिट्ठी में कहा कि उन फर्मों की जांच होनी चाहिए, जिनके जरिए भारत लाया गया. बीजेपी सांसद ने करोड़ों के कोयला घोटाले में आरोपों के घेरे में आए यूपीए के पूर्व मंत्री की भूमिका की जांच की भी मांग की.

Advertisement

राहुल गांधी के सलाहकार का नाम
किरीट सोमैया ने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय को इससे पहले भी पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने अगस्ता वेस्टलैंड डील और कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले में लिंक बताया था. सोमैया ने इन दोनों घोटालों से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सलाहकार कन‍िष्क सिंह का नाम भी जोड़ा है.

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि अगस्ता डील में भ्रष्टाचार हुआ है. कांग्रेस कुतर्कों से झूठ को सच साबित करने में लगी है. इसमें नियमों की अनदेखी हुई. उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि रिश्वत किसने ली? डील में एक ही वेंडर का नाम क्यों रखा गया?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »