कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भले ही दूसरे नंबर की पार्टी रही हो, लेकिन जेडीएस के साथ मिलकर सत्ता में साझेदार है. पंद्रह दिन के अंदर की कांग्रेस ने लगातार दूसरे उपचुनाव में जीत हासिल की है. पहले आरआर नगर सीट जीती और अब जयनगर विधानसभा सीट पर कब्जा जमा लिया है.
विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार बीएन प्रहलाद को मात दिया है. कांग्रेस ने इस सीट को बीजेपी से इस सीट को छीन लिया है.
बता दें कि बीजेपी के विधायक रहे बीएन विजयकुमार के निधन के चलते जयनगर सीट पर उपचुनाव हुआ है. बीजेपी ने सहानुभूति के जरिए जीतने के लिए विजयकुमार के भाई बीएन प्रहलाद को मैदान में उतारा था. जबकि कांग्रेस ने सिद्धारमैया सरकार में गृह मंत्री रहे रामालिंगा रेड्डी की बेटी सौम्या रेड्डी को उतारा. जेडीएस ने कांग्रेस को समर्थन किया था. इसी का नतीजा है कि कांग्रेस ने बीजेपी की परपंरागत सीट पर कब्जा जमा लिया है.
जयनगर सीट से पहले कांग्रेस ने पर हुए चुनाव में 25 हजार से ज्यादा वोटों के साथ जीत हासिल की थी. गठबंधन के बाद भी कांग्रेस और जेडीएस ने इस सीट पर एक - दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे.
कांग्रेस के एन मुनिरत्ना को 1 लाख 8 हजार 64 वोट मिले थे . जबकि उनके सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी उम्मीदवार तुलसीमुनि राजू गौड़ा को 82 हजार 572 वोट मिले थे. जबकि जेडीएस को 60 हजार 360 वोट प्राप्त हुए.
बीते 12 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हुए थे लेकिन राजराजेश्वरी नगर सीट पर वोटर आईडी विवाद के चलते मतदान टाल दिए गए थे. इसके बाद 28 मई को वोटिंग हुई और 31 मई को आई नतीजे में कांग्रेस ने जीत हासिल करने में कामयाब रही.
कुबूल अहमद