रेल हादसे हैं आतंकी साजिश? मोदी के बयान से सहमत नहीं UP के ये अफसर

यूपी की रेलवे पुलिस के चीफ गोपाल गुप्ता ने बताया कि कानपुर के पास इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरने के पीछे आतंकी साजिश नहीं थी. गुप्ता का दावा था कि ये रेललाइन की खराब हालत का नतीजा था और दुर्घटनास्थल से विस्फोटकों का कोई सबूत नहीं मिला है.

Advertisement
क्या आतंकी साजिश का नतीजा हैं हालिया ट्रेन हादसे? क्या आतंकी साजिश का नतीजा हैं हालिया ट्रेन हादसे?

संदीप कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के लोगों को ये बताने से नहीं चूक रहे हैं कि रेल की पटरियों पर भी दहशत का साया बरकरार है और कानपुर ट्रेन हादसे की वजह आतंकी साजिश थी. लेकिन उत्तर प्रदेश रेलवे पुलिस की राय कुछ अलग है.


मंगलवार को रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये देश के सभी राज्यों की रेलवे पुलिस के महानिदेशकों की बैठक बुलाई थी. बैठक में यूपी की रेलवे पुलिस के चीफ गोपाल गुप्ता ने बताया कि कानपुर के पास इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरने के पीछे आतंकी साजिश नहीं थी. गुप्ता का दावा था कि ये रेललाइन की खराब हालत का नतीजा था और दुर्घटनास्थल से विस्फोटकों का कोई सबूत नहीं मिला है.

Advertisement

सूत्रों की मानें तो जिस वक्त गोपाल गुप्ता ने ये बातें कहीं, सुरेश प्रभु बैठक में मौजूद नहीं थे. हालांकि रेलवे के दूसरे आला अधिकारी उनकी बात को काट नहीं पाए. बाद में गुप्ता ने भी मीडिया के सामने सफाई पेश की. उनका कहना था कि रेलवे ने सिर्फ शुरुआती जांच की थी और आगे की पड़ताल एनआईए के जिम्मे है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते शुक्रवार को गोंडा में एक चुनावी रैली के दौरान दावा किया था कि कानपुर में ट्रेन हादसे के पीछे आतंकियों का हाथ था. उन्होंने गोंडा के लोगों को इस तरह की आतंकी साजिश से सचेत रहने के लिए भी कहा था. इससे पहले रेलमंत्री भी आशंका जता चुके हैं कि देश में हुए कुछ हालिया रेल हादसे आतंकियों की करनी हो सकते हैं. फिलहाल एनआईए इस मामले की जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »