सुपर स्पीड में थी उत्कल एक्सप्रेस, इमरजेंसी ब्रेक तक नहीं लगा सका ड्राइवर

हादसे के बाद शुरुआती जांच में सिस्टम की घोर लापरवाही सामने आई है. जिस पटरी पर से ट्रेन को गुजरना था, उस पर काम चल रहा था. ट्रेन को धीमी गति से गुजारने के आदेश थे, लेकिन सिग्नल गड़बड़ होने से ड्राइवर को कॉशन की सूचना नहीं मिली.

Advertisement
ट्रेन हादसा ट्रेन हादसा

सिद्धार्थ तिवारी

  • मुजफ्फरनगर,
  • 20 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 11:23 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली में कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस भीषण हादसे का शिकार हो गई. हादसे के पीछे सिस्टम की घोर लापरवाही सामने आई है. हादसे में 23 लोगों की जान चली गई, जबकि 150 से ज्यादा जख्मी हैं. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि पटरी से उतरे 13 कोच एक-दूसरे पर जा चढ़े. यहां तक कि एक पास के मकान में और दूसरा कॉलेज में जा घुसा.

Advertisement

हादसे के बाद शुरुआती जांच में सिस्टम की सामने आई है. जिस पटरी पर से ट्रेन को गुजरना था, उस पर काम चल रहा था. ट्रेन को धीमी गति से गुजारने के आदेश थे, लेकिन सिग्नल गड़बड़ होने से ड्राइवर को कॉशन की सूचना नहीं मिली. इस समय ट्रेन सुपर स्पीड में थी और 100 किमी से ज्यादा की रफ्तार से दौड़ रही थी, जिस वजह से पटरी उखड़ गई. पटरी से ज्यादातर ट्रेन के बीच के डिब्बे उतरे. इंजन और पहले 2 डिब्बे निकल चुके थे. इस दौरान ड्राइवर इमरजेंसी ब्रेक भी नहीं लगा सका, क्योंकि पूरा सिस्टम ऑटोमैटिक होता है. आगे और पीछे के डिब्बे नहीं पलटे, बीच के डिब्बे पलटे हैं. वहां जो काम कर रहे थे बाद में वो भी भाग गए.

ये हादसा शनिवार शाम 5 बजकर 46 मिनट पर हुआ. ट्रेन संख्या 18477 कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस पुरी से हरिद्वार की तरफ जा रही थी. इसी दौरान मुजफ्फरनगर के खतौली रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए. पटरी से उतरे डिब्बे ट्रैक के पास बने मकानों और स्कूल इमारत में घुस गए.

Advertisement

डिब्बे काटकर निकाले गए यात्री

पटरी से उतरने के बाद रेल के कई कोच एक दूसरे में घुस गए. इन डिब्बों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए गैस कटर से डिब्बे काटे गए. वहीं डिब्बों को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया. घटना के बाद मेरठ, अंबाला, सहारनपुर ट्रैक को बंद कर दिया गया है.

ये ट्रेनें हुईं रद्द

इस हादसे के बाद खतौली ट्रैक से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. ट्रेन नंबर 14521/14522 अंबाला से दिल्ली आने वाली ये ट्रेन रद्द कर दी गई है. ट्रेन नंबर 18478हरिद्वार से पुरी जाने वाली कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है. ट्रेन नंबर 14682 जालंधर से नई दिल्ली आती है, जिसे रद्द कर दिया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement