'कैप्टन स्मित मछार के साथ स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाएं...' पीएम मोदी को नेतन्याहू का न्योता

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की. इस दौरान नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में कैप्टन स्मित मछार के साथ मशाल जलाने का निमंत्रण दिया. पीएम मोदी ने इस निमंत्रण के लिए इजरायली पीएम का धन्यवाद दिया.

Advertisement
पीएम मोदी ने नेतन्याहू का आभार जताया. (File Photo- PTI) पीएम मोदी ने नेतन्याहू का आभार जताया. (File Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:25 PM IST

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है. इस वार्ता में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा हुई. इसके साथ ही नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार के साथ मशाल जलाने का न्योता भी दिया.

बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए नेतन्याहू ने कहा, 'मैंने अपने दोस्त भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इजरायल राज्य के स्वतंत्रता दिवस पर एक बहादुर भारतीय पायलट के साथ मिलकर मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया.

Advertisement

उन्होंने आगे बताया कि पीएम मोदी ने इस निमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि जमीन पर और हवा में, भारत और इजरायल मिलकर आतंकवाद से लड़ रहे हैं. नेतन्याहू की मानें तो पीएम मोदी ने इजरायल के साथ लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों की तारीफ की.

नेतन्याहू ने बताया कि इजरायल और भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हैं और ये निमंत्रण दोनों राष्ट्रों के बीच मजबूत होते रक्षा और रणनीतिक संबंधों का प्रतीक है.

पीएम मोदी ने जताया आभार

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस फोन वार्ता की जानकारी दी. पीएम मोदी ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया. हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों में बनी लगातार गति की समीक्षा की और अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दोहराया. हमने पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर भी चर्चा की और क्षेत्र में शांति-स्थिरता बहाल करने को जरूरी बताया.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »