भारतीय नौसेना का चेतक हेलिकॉप्टर क्रैश, ट्रेनिंग के दौरान हादसा

इंंडियन नेवी का यह चेतक हेलिकॉप्टर ट्रेनिंग पर था और इसी दौरान तमिलनाडु के राजाली में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि इस हादसे में हेलिकॉप्टर क्रू को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

जावेद अख़्तर

  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST

तमिलनाडु में भारतीय नौसेना का हेलिकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गया है. यह हादसा प्रदेश के राजाली इलाके में उस वक्त हुआ है, जब इस हेलिकॉप्टर ने ट्रेनिंग के दौरान उड़ान भरी थी.

हालांकि, गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. लेकिन नौसेना का चेतक सीएच 442 हेलिकॉप्टर क्षतिग्रस्त के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए. ये हादसा कैसे हुआ, इस पर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और एक्सीडेंट की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »