भारत ने LoC पर तैनात किए एंटी टैंक मिसाइल, निशाने पर हो सकते हैं PoK के आतंकी कैंप

भारतीय सेना ने पाकिस्तान से सटे नियंत्रण रेखा (LoC) पर इजरायली स्पाइक एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल की तैनाती की है. जानकारी के मुताबिक मिसाइलों को बंकर बस्टर मोड में इस्तेमाल किया जाएगा.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (ANI) प्रतीकात्मक तस्वीर (ANI)

मंजीत नेगी

  • श्रीनगर,
  • 25 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 11:58 PM IST

  • इजरायली स्पाइक एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल की LoC पर तैनाती
  • मिसाइलों को बंकर बस्टर मोड में किया जाएगा इस्तेमाल

भारतीय सेना ने पाकिस्तान से सटे नियंत्रण रेखा (LoC) पर इजरायली स्पाइक एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल की तैनाती की है. जानकारी के मुताबिक मिसाइलों को बंकर बस्टर मोड में इस्तेमाल किया जाएगा. यही नहीं इनका इस्तेमाल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अंदर शिविरों और लॉन्च पैड के खिलाफ किया जा सकता है.

Advertisement

गौरतलब है कि भारत ने इजरायल के साथ 240 स्पाइक मिसाइलों के अधिग्रहण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जो आमतौर पर सेना में एंटी टैंक मिसाइलों के तौर पर उपयोग किए जाते हैं. इन स्पाइक मिसाइलों की डील बालाकोट स्ट्राइक के बाद हुई थी. बालाकोट स्ट्राइक में भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान में जैश के आतंकी शिविरों पर हमला कर तबाह कर दिया था.

बता दें कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद के साथ सरहद पर तनावपूर्ण माहौल चल रहा है. पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर फायरिंग की जा रही है. पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच से युद्ध का राग अलाप चुके हैं. इमरान के अलावा उनके कई मंत्री भी परमाणु युद्ध की धमकी देते रहे हैं.

Advertisement

ऐसे में तनातनी के बीच भारतीय सेना लगातार अपनी ताकत में इजाफा कर रही है. हाल ही में से खरीदा गया राफेल विमान भी भारतीय सेना को मिल गया था. ऐसे में अब स्पाइक मिसाइलों की नियंत्रण रेखा पर तैनाती को पाकिस्तान के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »