पाकिस्तान का दावा- 2 भारतीय विमान मार गिराए, 2 पायलटों को पकड़ा

जम्मू कश्मीर के बडगाम में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग क्रैश हो गया है. इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई है. वहीं पाकिस्तान दूसरी ओर दावा कर रहा है कि उसने दो विमानों को मार गिराया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर(फोटो- PTI) प्रतीकात्मक तस्वीर(फोटो- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST

जम्मू कश्मीर के बडगाम में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग क्रैश हो गया है. इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई है. वहीं पाकिस्तान की  सेना दूसरी ओर दावा कर रही है कि पाकिस्तान ने दो भारतीय विमानों को मार गिराया है.

पाक सेना का दावा है कि उसने दो पायलट को जिंदा पकड़ा है. इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले की जानकारी दी है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक एक पायलट लापता है.

Advertisement

मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया गया है. पाकिस्तान के दावे की जांच चल रही है. बता दें कि पाकिस्तान ने 2 पायलट को गिरफ्तार करने का दावा किया है.

बडगाम में गिरा विमान

बता दें कि एक विमान बडगाम में गिरा है, जबकि दूसरा विमान पाकिस्तानी सीमा में गिरा है. वहीं लेह, जम्मू, श्रीनगर और पठानकोट में एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी किया है.

वहीं पाकिस्तान ने हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. पाकिस्तान के 3 एफ-16 जेट राजौरी के नौशेरा सेक्टर के बींबर गली में दाखिल हुए और रॉकेट गिराए हैं.नादियां, लाभ, खेरी और हमीरपुर में पाकिस्तान ने रॉकेट गिराए हैं. वहीं भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. भारत ने पाकिस्तान के  F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है.भारत ने लाम वैली में पाकिस्तान के इस लड़ाकू विमान को मार गिराया है.

Advertisement

 वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव को देखते वायु सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है. लड़ाकू विमानों को 2 मिनट के भीतर तैयार होने के निर्देश दिए गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »