एयर स्ट्राइक: भारत ने किया पाकिस्तान को खबरदार- हमारे पायलट को आंच न आए

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी कार्यवाहक उच्चायुक्त को समन कर यह कहा है कि उसने भारतीय जवान का वीडियो जारी कर नियमों का उल्लंघन किया है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनके जवान को किसी किस्म का नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए.

Advertisement
विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेस विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेस

गीता मोहन

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST

एयरस्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने एलओसी के अंदर आकर हिमाकत करने की नाकाम कोशिश की है. लेकिन इस संघर्ष के दौरान एक भारतीय पायलट पाकिस्तान के चंगुल में फंस गया है, जिसपर जुल्म की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं. सोशल मीडिया में पायलट के साथ मारपीट व अभद्रता के वीडियो जारी किए गए हैं, जिसका भारत सरकार ने विरोध किया है.

Advertisement

भारत सरकार ने कहा है कि भारतीय सैनिक का वीडियो जारी कर पाकिस्तान ने जिनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन किया है. भारत में पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब कर भारत ने साफ शब्दों में पाकिस्तान को चेताया है कि उसकी हिरासत में भारतीय जवान को किसी किस्म का नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए. साथ ही भारत ने जल्द ही अपने जवान की वापसी की उम्मीद जताई है.

बता दें कि बुधवार को पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों को खदेड़ने गया भारतीय वायुसेना का एक विमान लापता है. विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय वायुसेना का एक विमान और एक पायलट लापता है. पाकिस्तान ने कहा है कि यह पायलट उसकी हिरासत में है. साथ ही पायलट के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया गया है, जिस पर भारत ने सख्त ऐतराज जताया है.

Advertisement

पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त से विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब कर विदेश मंत्रालय ने सख्त लहजे में बुधवार सुबह पाकिस्तान द्वारा की गई हिमाकत का विरोध दर्ज कराया है. मंत्रालय ने उनसे कहा है कि पाकिस्तान ने भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन करते हुए भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.

भारत ने अपने विरोध के पीछे पाकिस्तान को बताया है कि भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में आतंक के खिलाफ नॉन-मिलिट्री ऑपरेशन किया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों को टारगेट किया है, जो नियमों के खिलाफ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »