राम रहीम के 2 गुर्गे गिरफ्तार, पंचकूला में हिंसा की साजिश रचने का है आरोप

हिंसा भड़काने की साजिश रचने वाले इन दोनों ही मास्टरमाइंड पर पुलिस ने इनाम भी रखा था. दोनों के ऊपर 25-25 हजार का रुपए का इनाम रखा गया था.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

जावेद अख़्तर / शरत कुमार

  • हनुमानगढ़, राजस्थान ,
  • 26 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:44 PM IST

गुरमीत राम रहीम को रेप का दोषी करार दिए जाने पर हिंसा भड़काने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये दोनों पंचकूला में हुई हिंसा के मास्टमाइंड बताए जा रहे हैं.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम बलजिंदर सिंह और पाल सिंह हैं. इन दोनों को राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ से अरेस्ट किया गया है. राजस्थान की एसओजी टीम ने ये गिरफ्तारी की है.  

Advertisement

दोनों पर था इनाम

हिंसा भड़काने की साजिश रचने वाले इन दोनों ही मास्टरमाइंड पर पुलिस ने इनाम भी रखा था. दोनों के ऊपर 25-25 हजार का रुपए का इनाम रखा गया था. इन पर आरोप है कि ये लोग हनुमानगढ़ से बड़ी संख्या में हिंसा फैलाने के लिए लोगों को लेकर पंचकूला गए थे. साथ ही हिंसा के बाद लोगों को पैसे देने के लिए भी कहा था. ये दोनों ही पंचकूला हिंसा के बाद 29 अगस्त को हनीप्रीत के साथ हनुमानगढ़ आए थे. अब दोनों को हरियाणा पुलिस के हवाले किया जाएगा.

इससे पहले राम रहीम के करीबी माने जाने वाले दिलावर इंसां को सोनीपत से गिरफ्तार किया गया था. दिलावर इंसां पर भी पंचकूला हिंसा में मास्टरमाइंड की भूमिका निभाने का आरोप है.

दरअसल, 25 अगस्त को हरियाणा के पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप का दोषी करार दिया था. कोर्ट के इस फैसले के तुरंत बाद पंचकूला में पहले से मौजूद डेरा समर्थक हिंसक हो गए थे. उन्होंने मीडिया वाहनों के साथ सरकारी इमारतों में भी आगजनी की थी और जमकर उत्पात मचाया था.

Advertisement

इस हिंसा के कारण पंचकूला में 32 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 250 लोग घायल हो गए थे. जबकि रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई है और वो जेल में बंद है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »