कार्टून के जरिए राज ठाकरे का मोदी पर तंज- 'आत्मकथा- असत्य के साथ मेरा प्रयोग'

गांधी जयंती के मौके पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. इस बार उन्होंने एक कार्टून बनाकर महात्मा गांधी की आत्मकथा 'सत्य के साथ मेरा प्रयोग' के जरिये पीएम मोदी पर प्रहार किया.

Advertisement
 राज ठाकरे ने शेयर किया कॉर्टून राज ठाकरे ने शेयर किया कॉर्टून

कमलेश सुतार

  • मुंबई,
  • 02 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

गांधी जयंती के मौके पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. इस बार उन्होंने एक कार्टून बनाकर महात्मा गांधी की आत्मकथा 'सत्य के साथ मेरा प्रयोग' के जरिये पीएम मोदी पर प्रहार किया.

राज ठाकरे में अपने फेसबुक पेज पर 'एक मिट्टी से जन्में दो लोग' शीर्षक से कार्टून लगाया है. इसमें महात्मा गांधी जहां 'माई एक्सपेरिमेंट विद ट्रूथ' पकड़े हैं, तो वहीं नरेंद्र मोदी के हाथों में जो किताब है, उस पर 'माई एक्सपेरिमेंट विद लाइज़' यानि असत्य के साथ मेरा प्रयोग लिखा है.

Advertisement

बताते चलें कि मनसे सुप्रीमो ने इससे पहले मुंबई में एलफिंस्टन स्टेशन के फुट ओवरब्रिज में मची भगदड़ के बाद भी साधते हुए उन्हें 'झूठा' करार दिया था. राज ठाकरे ने आरोप लगाया था, 'हमने कभी ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा, जो इतना बड़ा झूठा हो. उन्होंने बड़े-बड़े वादे किए और उन्हें 'चुनावी जुमला' बताकर खारिज कर दिया. कोई आदमी इस तरह झूठ कैसे कह सकता है.'

वहीं राज ठाकरे फेसबुक से जुड़ने के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं. इससे पहले 23 सितंबर को भी राज ठाकरे ने अपने फेसबुक पेज पर एक कार्टून शेयर करते हुए पीएम मोदी पर तीखा हमला किया था. कार्टून में अंडरवर्ल्ड डॉन मर्जी से भारत आता हुआ दिखाई दे रहा है और पीएम मोदी उसके पीछे रस्सी से खिंचते चले आ रहे हैं. कार्टून के साथ ठाकरे ने यह मैसेज भी शेयर किया कि, 'दाऊद खुद भारत आना चाहता है, लेकिन मोदी उसे लाने का श्रेय ले रहे हैं'.

Advertisement

राज ठाकरे तब आरोप लगाया था कि भगोड़ा माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम कास्कर भारत लौटना चाहता है और वह इसे लेकर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से समझौते के लिए बातचीत कर रहा है. ठाकरे ने कहा था कि दाऊद बहुत बीमार है, वह चल नहीं सकता है. वह भारत लौटना चाहता है और अपनी जन्मभूमि पर आखिरी सांस लेना चाहता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »