CBI के पूर्व डायरेक्टर जोगिंदर सिंह का निधन, लंबे अरसे से थे बीमार

पूर्व सीबीआई प्रमुख जोगिंदर सिंह का शुक्रवार 3 फरवरी को निधन हो गया. सिंह 77 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे.

Advertisement
CBI के पूर्व डायरेक्टर जोगिंदर सिंह CBI के पूर्व डायरेक्टर जोगिंदर सिंह

सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:08 PM IST

पूर्व सीबीआई प्रमुख जोगिंदर सिंह का शुक्रवार 3 फरवरी को निधन हो गया. सिंह 77 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे. जोगिंदर सिंह की देखरेख में सीबीआई ने बोफोर्स घोटाले और बिहार के चारा घोटाले समेत कई हाई प्रोफाइल मामलों की जांच की थी.

लोधी रोड शमशान पर अंतिम संस्कार
पूर्व लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी ने ट्विटर पर यह खबर सबसे पहले दी. उन्होंने कहा, ‘ के पूर्व निदेशक सरदार जोगिंदर सिंह नहीं रहे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. उनका अंतिम संस्कार चार फरवरी 2017 को दोपहर एक बजे लोधी रोड शमशान घाट पर किया जाएगा.’

Advertisement

लिखी 25 से ज्यादा किताबें
सिंह कर्नाटक कैडर के 1961 बैच के थे. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के प्रधानमंत्री रहते हुए उन्हें सीबीआई के प्रमुख के तौर पर चुना गया था. सेवानिवृत्त होने के बाद सिंह ने विभिन्न विषयों पर 25 से ज्यादा किताबें लिखीं.



Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »