डोकलाम में शांति बहाली के बाद अब सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर जाएंगी रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री के साथ आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत भी रहेंगे. गौरतलब है कि डोकलाम का विवाद खत्म होने के बाद भारतीय सेना 600 मीटर पीछे हटी है तो वहीं चीन की सेना कुछ ही मीटर पीछे हटी है.

Advertisement
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

कौशलेन्द्र बिक्रम सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 11:03 PM IST

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अपने अगले दौरे पर सिक्किम और अरुणाचल जाने की तैयारी में हैं. सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री 7 अक्टूबर को सिक्किम और 8 अक्टूबर को अरुणाचल के दौरे पर रहेंगी. दोनों राज्यों में वे वहां रक्षा तैयारियों का जायजा लेंगी. भारत (सिक्किम), भूटान और चीन की सीमाओं के जंक्शन पर स्थित डोकलाम में चीन से विवाद खत्म होने के बाद ये दोनों राज्य चीन के साथ रणनीतिक लिहाज से भारत के लिए बेहद अहम हैं.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री के साथ आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत भी रहेंगे. गौरतलब है कि डोकलाम का विवाद खत्म होने के बाद भारतीय सेना 600 मीटर पीछे हटी है तो वहीं चीन की सेना कुछ ही मीटर पीछे हटी है. करीब 500 चीनी सैनिक अभी भी वहीं डटे हुए हैं.

खबरों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने पर चीन की सेना खुद-ब-खुद पीछे हट जाएगी. हालांकि अपने इलाके से चीनी सैनिकों पर नजर रखे हुए हैं. विवाद के दौरान चीन के सैनिक जहां जमे हुए थे, वहां कुछ अस्थायी निर्माण भी हो गया था. उस पर भारत की लगातार नजर बनी हुई है.

आपको बता दें कि भी इन दिनों अपनी चार दिवसीय यात्रा पर भूटान गए हुए हैं जहां उनकी उच्च स्तर पर बातचीत हुई. माना जा रहा है कि बातचीत में डोकलाम का मामला भी शामिल रहा होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »