दिल्ली: दाऊद की भाभी ने HC में दायर की याचिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप जाने के लिए मांगा पासपोर्ट

अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की भाभी रिजवाना इकबाल हसन ने दिल्ली हाई कोर्ट मे याचिका दायर करके कहा है कि उन्हें विदेश घूमने के लिए भारत सरकार से पासपोर्ट चाहिए. वो ऑस्ट्रेलिया और यूके जाना चाहती हैं. याचिका में रिजवाना ने इन देशों में जाने की वजह भी बताई है.

Advertisement
दाऊद की भाभी रिजवाना को फिलहाल दुबई जाने की ही इजाजत है दाऊद की भाभी रिजवाना को फिलहाल दुबई जाने की ही इजाजत है

पूनम शर्मा / रोहित गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की भाभी रिजवाना इकबाल हसन ने दिल्ली हाई कोर्ट मे याचिका दायर करके कहा है कि उन्हें विदेश घूमने के लिए भारत सरकार से पासपोर्ट चाहिए. वो ऑस्ट्रेलिया और यूके जाना चाहती हैं. याचिका में रिजवाना ने इन देशों में जाने की वजह भी बताई है.

रिजवाना ने बताया कि उनकी बेटी ऑस्ट्रेलिया मे पढ़ रही है और बेटे का एडमिशन अभी यूके की यूनिवर्सिटी मे हुआ है. लिहाजा वो वहां जाकर उनको सेटल डाउन करना चाहती हैं. फिलहाल भारत सरकार ने रिजवाना को भारत से दुबई और दुबई से भारत यात्रा करने का ही पासपोर्ट जारी किया हुआ है. वो किसी और देश मे यात्रा नहीं कर सकती. ऐसा उसके से पारिवारिक रिश्तों के चलते किया गया है.

Advertisement

केंद्र ने कहा- इंटेलीजेंस एजेंस‍ियों से लेनी होगी राय
केंद्र सरकार ने इस मामले मे हाई कोर्ट को बताया है कि भारत और विदेशों की इंटेलीजेंस एजेंसियों से इस बारे मे राय लेना जरूरी है. लिहाजा इस मामले में 4 हफ्तों का समय चाहिए. फिलहाल रिजवाना मुंबई मे रहती हैं. और उन्हें जो पासपोर्ट मिला है, उसमें दुबई के आलावा किसी देश मे यात्रा करने की अनुमति भारत सरकार ने नहीं दी है.

29 सितंबर को अगली सुनवाई
केद्र के जवाब के बाद ही हाई कोर्ट ये तय कर पाएगा की इस मामले मे रिजवाना को पूरी दुनिया में बिना शर्तों के घूमने के लिए भारत सरकार से पासपोर्ट मिल पाएगा या नहीं. हाई कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई अब 29 सितंबर को करेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »