हाउडी मोदी पर कांग्रेस का तंज, पूछा- हाउडी एजुकेशन, हाउडी एम्प्लॉयमेंट

टेक्सास के ह्यूस्टन में हुए हाउडी मोदी कार्यक्रम पर कांग्रेस ने एक बार फिर तंज कसा है. कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सरकार के पास हाउडी एजुकेशन और हाउडी एम्प्लॉयमेंट का जवाब नहीं है.

Advertisement
रणदीप सिंह सुरजेवाला (फाइल फोटो) रणदीप सिंह सुरजेवाला (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • ,
  • 26 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

  • कांग्रेस का पीएम पर निशाना, कहा- हाउडी एम्प्लॉयमेंट का जवाब नहीं
  • आरोप लगाया कि भारत में बेरोजगारी दुनिया के मुकाबले हुई दोगुनी

टेक्सास के ह्यूस्टन में हुए हाउडी मोदी कार्यक्रम पर कांग्रेस ने एक बार फिर तंज कसा है. कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सरकार के पास हाउडी एजुकेशन और हाउडी एम्प्लॉयमेंट का जवाब नहीं है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि आजादी के बाद से ही भारत में बेरोजगारी दुनिया के मुकाबले दोगुनी हो गई है. ग्रेजुएट और उससे ज्यादा पढ़े-लिखे लोगों के लिए बेरोजगारी की दर 15 फीसदी है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि देश की 74 फीसदी आबादी जो 18 से 23 साल के युवा हैं, वे कॉलेज नहीं पहुंच पा रहे हैं. यह सरकारी आंकड़े हैं. 99.5 फीसदी बच्चे पीएचडी नहीं कर पा रहे हैं. सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर मेहुल चोकसी को बचाने का भी आरोप लगाया है.

उन्होंने कर्नाटक में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका की सराहना करते हुए भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बहुमत की सरकार को गिराकर संविधान का मजाक उड़ाया गया था.

सुरजेवाला ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि पैसे के दम पर विधायकों को खरीदने की कोशिशों के बाद पार्टी छोड़ने वाले विधायकों को स्पीकर ने अयोग्य घोषित कर दिया था. उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने अब खुद चुनाव आयोग द्वारा उपचुनावों की घोषणा के बाद मामले में हस्तक्षेप किया है. कोर्ट सही है क्योंकि वो सुप्रीम है.

Advertisement

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में अयोग्य विधायकों के मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने कर्नाटक उपचुनाव को टालने की बात कही. साथ ही आयोग ने गुरुवार को कहा कि जब तक कोर्ट मामले में फैसला नहीं दे देता चुनाव की घोषणआ नहीं होगी. इससे पहले आयोग ने कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »