कांग्रेस की PM को चुनौती, कहा- मोदी अपना दावा साबित करें या माफी मांगें

प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ गुजरात चुनाव जीतने के लिए सीमा लांघ रहे हैं. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी उस कांग्रेस पर सवाल उठा रहे हैं, जिसकी पीएम इंदिरा जी ने पाकिस्तान को तोड़ा और देश की एकता के लिए शहादत दी.

Advertisement
आनंद शर्मा और पीएम मोदी (फाइल फोटो) आनंद शर्मा और पीएम मोदी (फाइल फोटो)

कुमार विक्रांत

  • नई दिल्ली,
  • 10 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:57 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के पाकिस्तान उच्चायुक्त के साथ बैठक करने के बयान पर कांग्रेस भड़क गई है. कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, पीएम मोदी को चुनौती है कि वो इस बात और मुलाकात को साबित करें.

आजतक से खास बातचीत में आनंद शर्मा ने कहा कि पीएम अपने शब्दों को वापस लें और माफी मांगे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गलत बयानी कर रहे हैं, ये शर्मनाक है. प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ गुजरात चुनाव जीतने के लिए सीमा लांघ रहे हैं. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी उस कांग्रेस पर सवाल उठा रहे हैं, जिसकी पीएम इंदिरा जी ने पाकिस्तान को तोड़ा और देश की एकता के लिए शहादत दी.

Advertisement

दरअसल, रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के एक समूह ने मणिशंकर अय्यर के आवास पर पाकिस्तान के उच्चायुक्त के साथ बैठक की. जिसके बाद ही अय्यर ने उन्हें (मोदी) 'नीच' कहा. साणंद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अय्यर के आवास पर हुई बैठक में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हुए थे.

अंदाज में जनता से पूछा, मैं आपसे पूछता हूं, भाइयों-बहनों, उन्होंने पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बैठक क्यों की. पाकिस्तान हमारा दुश्मन है. आपने उनसे मुलाकात की और अगले दिन मुझे 'नीच' कहा. उन्होंने पूछा, क्या यह चिंता करने वाली बात नहीं है? क्या यह संदेह नहीं बढ़ाता? यहां कुछ संदेहास्पद लग रहा है?

प्रधानमंत्री ने कहा कि के पूर्व जनरल अरशद रफीक ने घोषणा की है कि वह कांग्रेस सांसद अहमद पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा, क्यों? आप पाकिस्तान में हैं. आप क्यों हमारे देश के मामलों में रुचि ले रहे हैं?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »