एसपी त्यागी को मिली जमानत के विरोध में सीबीआई ने दायर की याचिका

अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले मामले में आरोपी पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी की जमानत का पटियाला हाउस कोर्ट मे सीबीआई ने कोर्ट मे कड़ा विरोध किया था.

Advertisement
जमानत के विरोध में दर्ज की याचिका जमानत के विरोध में दर्ज की याचिका

पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 30 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

पटियाला हाउस कोर्ट से आरोपी पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को मिली ज़मानत के विरोध मे सीबीआई ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. सीबीआई की याचिका पर हाई कोर्ट ने एसपी त्यागी को नोटिस दिया है. जिसमें हाईकोर्ट ने एसपी त्यागी से 3 जनवरी तक जवाब मांगा है. कोर्ट ने एसपी त्यागी को इस मामले में जमानत पर रिहा कर दिया गया था.

Advertisement

अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले मामले में आरोपी पूर्व वायुसेना प्रमुख की जमानत का पटियाला हाउस कोर्ट मे सीबीआई ने कोर्ट मे कड़ा विरोध किया था. सीबीआई ने कहा कि ये एक बड़ी और अहम जांच है जिसमें कई हाई रैंक लोगों की भूमिका की जांच जारी है लिहाजा अगर त्यागी की ज़मानत दी गयी तो इससे जांच सीधे तौर पर प्रभावित होगी. अभी की जांच में त्यागी के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं जिनसे घोटाले की कड़ियां जोड़ने में मदद मिलेगी.

सीबीआई ने कहा कि मामले में आरोपियों के मीटिंग करने और उनकी जगहों को भी साबित करने वाले सबूत मिले हैं. इस जांच के बारे में अभी ज्यादा खुलासा नहीं किया जा सकता क्योंकि अगर आरोपी को पता चल गया कि जांच किस दिशा में चल रही है और किससे पूछताछ होगी, कहां रेड़ होगी तो वो दूसरे लोगों को आगाह कर सकता है और वो लोग अहम सबूतों को नष्ट कर सकते हैं.

Advertisement


सीबीआई ने कहा कि जांच एजेंसी मनी ट्रेल की जांच नहीं कर रही बल्कि ये छानबीन कर रही है कि इस अपराध को किस तरीके से अंजाम दिया गया. इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे. इस मामले में सीबीआई व्यवस्थित ढंग से जांच को आगे बढ़ा रही है. जल्दबाजी में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, ये जांच इटली और 8 देशों तक पहुंची है जिसमें लाखों दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. 70 फीसदी दस्तावेज के हैं जिनका अनुवाद किया जा रहा है. हालांकि कोर्ट ने पूछा कि जांच पूरी होने में कितना वक्त लगेगा तो सीबीआई की ओर से ASG तुषार मेहता ने कहा कि वक्त के बारे में अभी नहीं बताया जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement