बिहार में AK47 से मर्डर

बिहार के मोतिहारी में बेखौफ बदमाशों ने फिर कहर बरपाया है. मोतिहारी के पकड़ीदयाल में बदमाशों ने एके-47 से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए. वारदात शाम साढ़े सात बजे की है. अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार थे. गोली मारने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए.बताया जा रहा है कि अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद अंधाधुंध फायरिंग करते हुए भाग निकले. वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देख बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया.

Advertisement
बिहार बिहार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »