बंगलुरु में बारिश ने तोड़ा 115 साल का रिकॉर्ड, सरकार-BJP में ठनी

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार तक यहां 1666 मिमी बारिश हो चुकी है जिसने साल 2005 में हुई 1605 मिमी बारिश का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

Advertisement
बंगलुरु में बारिश का कहर बंगलुरु में बारिश का कहर

मोहित ग्रोवर

  • बंगलुरु,
  • 16 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है. पिछले दो महीनों में कई बार बंगलुरु को बारिश का सामना करना पड़ रहा है. बारिश इतनी ज्यादा हो रही है कि पिछले 115 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. बारिश की वजह से अभी तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है.

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार तक यहां 1666 मिमी बारिश हो चुकी है जिसने साल 2005 में हुई 1605 मिमी बारिश का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

Advertisement
डूब गई थी लड़की

इससे पहले सोमवार को पानी से लबालब भरे एक नाले में 16 साल की एक लड़की डूब गई थी. यह घटना यहां कृष्णप्पा गार्डन में हुई. नरसम्मा फिसल कर नाले में गिर गई. बाद में, उसका शव वहां से कुछ दूरी पर बरामद किया गया. यह परिवार कर्नाटक के उरी जिले से है और वे लोग शहर में कंस्ट्रक्शन मजदूर हैं.

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मुद्दे को राजनीतिक रंग देने को लेकर भाजपा पर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि वह 1983 से बंगलुरु में रह रहे हैं और उन्होंने इतने बड़े पैमाने पर बारिश कभी नहीं देखी थी. वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रमुख येदीयुरप्पा ने बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया और इन मौतों को लेकर मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »