मानव तस्करी की शिकार ये लड़कियां देख रही हैं घर की राह

बांग्लादेश से भारत के अंदर ह्यूमन ट्रैफिकिंग एक ऐसी समस्या है जिससे निपटना भारत सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है. भारत बांग्लादेश बॉर्डर की कुल लंबाई 4096 किलोमीटर है, जिसका बड़ा हिस्सा ऐसा है जिस पर अभी तक फेंसिंग नहीं लग सकी.

Advertisement
बांग्लादेशी लड़कियां केंद्र और राज्य सरकार से लगा रही हैं गुहार बांग्लादेशी लड़कियां केंद्र और राज्य सरकार से लगा रही हैं गुहार

मोनिका शर्मा / जितेंद्र बहादुर सिंह

  • कोलकाता,
  • 17 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

बांग्लादेश से भारत के अंदर ह्यूमन ट्रैफिकिंग एक ऐसी समस्या है जिससे निपटना भारत सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है. भारत बांग्लादेश बॉर्डर की कुल लंबाई 4096 किलोमीटर है, जिसका बड़ा हिस्सा ऐसा है जिस पर अभी तक फेंसिंग नहीं लग सकी. इस पोरस बॉर्डर के चलते हजारों की संख्या में महिलाओं की ट्रैफिकिंग होती है.

बांग्लादेश और भारत सरकार की तरफ से इस से निपटने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं पर जो लोग ह्यूमन ट्रैफिकिंग के शिकार होते हैं वह कानूनी पचड़े में पड़ने की वजह से बांग्लादेश वापस नहीं जा पाते.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक जिन रूटों से बांग्लादेश से सबसे ज्यादा होती है उसमें सबसे मशहूर रूट है ढाका, बोरीसाल, जैसोर, सतखीरा और इन्ही बॉर्डर से भारत के अंदर लड़कियों का प्रवेश कराया जाता है.

बीएसएफ की चौकसी से पकड़ी जाती हैं लड़कियां
वहीं दूसरा सबसे महत्वपूर्ण ह्यूमन ट्रैफिकिंग कराने का बांग्लादेश से जो रास्ता है वह है बोरीसाल, जैसोर, बेनपोल. यहां तक बांग्लादेश से बस के जरिए ह्यूमन ट्रैफिकिंग कराने वाले लोग बांग्लादेश की लड़कियों को लाते हैं और उसके बाद बॉर्डर क्रास कराकर इनको भारत के अंदर लाया जाता है, जहां बीएसएफ की चौकसी के चलते यह लड़कियां और महिलाएं पकड़ी जाती हैं.

शेल्टर होम में रखी जाती है लड़कियां लेकिन...
उसके बाद इनको शेल्टर होम में भले ही रखा जाता हो पर कई सालों तक इनका अपने परिवार से संपर्क नहीं हो पाता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऐसे ही 3 और रूट हैं, जहां से बांग्लादेश की लड़कियों को भारत के अंदर भेज दिया जाता है. हालांकि चौकसी होने के चलते इन लड़कियों को रास्ते में ही रेस्क्यू कर लिया जाता है.

Advertisement

आसानी से क्रॉस कराया जाता है बॉर्डर
आज तक की टीम कोलकाता के उस शेल्टर होम में जा पहुंची है जिसमें पिछले कुछ सालों से बांग्लादेश सीमा से रेस्क्यू की गई लड़कियां मौजूद है इन लड़कियों को अपने घर जाना है पर ऐसी कानूनी प्रक्रियाएं हैं जिसके चलते इनको घर जाने में दिक्कत बड़े स्तर पर आ रही कोलकाता के सेल्टर होम जिसमे ये लड़कियां रखी गई हैं यहाँ सीमा नाम की एक 16 साल की ऐसी लड़की है. जिसको की उसके रिश्तेदारों ने पश्चिम बंगाल पब के अंदर गाना गाने के लिए भारत के अंदर बॉर्डर क्रास करके इसको लाया गया, यह लड़की जिस सुर में गाना गाती है उसी सुर में वह भारत सरकार से यह भी गुहार लगा रही है कि उसको जल्द-से-जल्द उसके मां-बाप के पास भेजा जाए.

एक कहानी पिंकी की
वहीं बांग्लादेश से ही आई दूसरी एक ऐसी लड़की पिंकी है जो घर जाने के नाम पर फफक-फफक कर रो रही है. बांग्लादेश से भारत में काम और पैसे देने के चलते भारत के अंदर इनको करने वाले लोग छोड़ देते हैं. 8 महीने पहले पिंकी नाम की लड़की यहां जब से पकड़ी गई हैं तब से अभी तक वह कोलकाता के एक शेल्टर होम में है. उसकी बात कुछ दिन पहले उसकी मां से हुई तब उसको पता चला कि उसकी मां की तबीयत काफी खराब है. अब पिंकी अपनी मां मिलना चाहती है.

Advertisement

कानूनी प्रक्रिया में फंस जाती हैं लड़कियां
एनजीओ और शेल्टर होम के लोगों का यह कहना है कि क्योंकि इनको देश के अलग-अलग जगहों से रेस्क्यू करके इनके शेल्टर होम में जांच एजेंसियां भेज दिया जाता है लेकिन ऐसे में राज्य सरकार की जो पुलिस है उसकी कानूनी प्रक्रिया के चलते इतने दिनों तक इन लड़कियों को यहां रहना पड़ जाता है. यह चाहते हैं कि जल्द से जल्द कोई ऐसी कानूनी प्रक्रिया हो जिससे कि वो अपने देश बांग्लादेश जा सकें और अपने परिवार से मिल सकें.

जांच में जुटी पुलिस
वही जानकारी ये है कि पश्चिम बंगाल पुलिस बीएसएफ के साथ मिलकर लड़कियों के बेचने वाले दलालों की तलाश में जुट गई है. सीमावर्ती राजस्थान और हरियाणा के गांवों में ताबड़तोड़ दबिश के बाद टीम को काफी सुराग मिले हैं. इस मामले से जुड़े लोगों को चिह्नित किया जा रहा है. जल्द ही कई गिरफ्तारियां होंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »