पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक

किडनी में संक्रमण, छाती में संकुलन और पेशाब कम होने के चलते 93 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता वाजपेयी को बीते 11 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Advertisement
अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो, Getty) अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो, Getty)

मोहित ग्रोवर / अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST

राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत नाजुक बनी हुई है. पिछले 36 घंटे में उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है. इस बीच थोड़ी देर में एम्स की ओर से वाजपेयी का नया हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाएगा.

गुरुवार सुबह ही उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू वाजपेयी का हाल जानने पहुंचे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी वाजपेयी का हाल जानने एम्स पहुंचे. काफी समय तक वाजपेयी के साथ काम करने वाले बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी उनका हाल जानने एम्स पहुंचे.

Advertisement

लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं वाजपेयी

एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम लगातार के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है. एम्स की ओर से बुधवार शाम जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था कि उनकी हालत नाजुक है, पिछले 24 घंटे में उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ है. उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है.

ने भी बुधवार शाम AIIMS पहुंचकर वाजपेयी का हाल जाना था. पीएम मोदी करीब 50 मिनट तक एम्स में रहे. प्रधानमंत्री के अलावा कई और केंद्रीय मंत्रियों ने अस्पताल जाकर वाजपेयी के हेल्थ की जानकारी ली. पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं ने ट्वीट कर वाजपेयी के दीर्घायु होने की कामना की. वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में लोग दुआएं कर रहे हैं. वाजपेयी के परिवार के नजदीकी लोग भी AIIMS में ही डटे हुए हैं.

Advertisement

PM समेत छह मंत्री पहुंचे एम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को देखने AIIMS पहुंचे. उनके बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी पूर्व पीएम को देखने एम्स पहुंचे. इनके अलावा सुरेश प्रभु, हर्षवर्धन, जितेंद्र सिंह, शाहनवाज हुसैन भी वाजपेयी को देखने पहुंचे. पीएम से पहले स्मृति ईरानी भी वाजपेयी को देखने एम्स पहुंचीं.

पीएम मोदी रोजाना अटल बिहारी वाजपेयी की मेडिकल कंडीशन की जानकारी ले रहे हैं. 93 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता वाजपेयी बीते 11 जून से अस्पताल में भर्ती हैं.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द ठीक होने की कामना की. अकाली नेता हरसिमरत कौर बादल ने भी प्रार्थना की.

सूत्रों के मुताबिक एम्स में भर्ती अटल बिहारी वाजपेयी की हालत पिछले 24 घंटे में ज्यादा बिगड़ गई. उनके यूरिन, सीने और किडनी में इंफेक्शन बढ़ गया है. डॉक्टरों का पैनल उनकी निगरानी कर रहा है.

पहले भी वाजपेयी का हाल जानने एम्स जा चुके हैं पीएम मोदी

इससे पहले भी पीएम मोदी ने 29 जून को एम्स पहुंचकर वाजपेयी की सेहत का जायजा लिया था. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी के अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत कई हस्तियों ने एम्स जाकर वाजपेयी की सेहत का हाल जाना था.

Advertisement

पिछली बार पीएम मोदी ने वाजपेयी का हाल जानने के बाद मीडिया से कहा था कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है. वाजपेयी एम्स के कार्डियो थोरेसिक सेंटर के गहन चिकित्सा कक्ष में हैं.

बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी डिमेंशिया नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और 2009 से ही व्हीलचेयर पर हैं. कुछ समय पहले भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया. अटल बिहारी वायपेयी 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लखनऊ से लोकसभा सदस्य चुने गए थे. वो बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले पहले और अभी तक एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता हैं. 25 दिसंबर, 1924  में जन्मे वाजपेयी ने भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए 1942 में भारतीय राजनीति में कदम रखा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »