चीन से जारी तनाव के बीच लद्दाख जाएंगे सेना प्रमुख, ग्राउंड पर तैयारियों का लेंगे जायजा

गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद भारत और चीन के बीच तनाव बरकरार है. इस बीच सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे इसी हफ्ते लद्दाख का दौरा कर सकते हैं.

Advertisement
सेना प्रमुख एमएम. नरवणे (PTI) सेना प्रमुख एमएम. नरवणे (PTI)

अभि‍षेक भल्ला

  • लद्दाख,
  • 22 जून 2020,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

  • लद्दाख का दौरा करेंगे सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे
  • ग्राउंड कमांडर्स के साथ मौजूदा हालात पर चर्चा

भारत और चीन के बीच लद्दाख बॉर्डर पर तनातनी बरकरार है. इस बीच दोनों देशों की सेनाएं विवाद को खत्म करने के लिए बातचीत कर रही हैं. लेकिन स्थिति की गंभीरता बनी हुई है और ऐसे में इसी हफ्ते सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे लद्दाख जा सकते हैं.

Advertisement

सूत्रों की मानें तो सेना प्रमुख का ये दौरा इसी हफ्ते होगा. जिसमें वह लद्दाख की मौजूदा स्थिति, ग्राउंड के हालात की जानकारी लेंगे. साथ ही ग्राउंड कमांडर से चर्चा करेंगे.

लद्दाख में पिछले एक महीने में तनाव बरकरार है, लेकिन पिछले एक हफ्ते में हालात लगातार बिगड़ते हुए दिख रहे हैं. ऐसे में सेना प्रमुख का लद्दाख जाना वहां मौजूद सैनिकों के लिए उत्साह बढ़ाने वाला होगा.

आपको बता दें कि इससे पहले पिछले दिनों वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने भी लेह बेस का दौरा किया था, जो अचानक हुआ था. वायुसेना प्रमुख ने ग्राउंड का जायजा लिया था और तैयारियों को परखा था.

गलवान घाटी में 15 जून की घटना में देश के 20 जवान शहीद हो गए, तभी से तनाव बरकरार है. और चीन के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए भारत कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है यही कारण है कि थल, जल और नभ में सेनाएं पूरी तरह से मुस्तैद हैं.

Advertisement

सोमवार को ही एक बार फिर भारत और चीन की सेना के वरिष्ठ अफसर बातचीत कर रहे हैं. भारत की मांग है कि अप्रैल से पहले की स्थिति लागू की जाए और चीनी सैनिक वापस पहुंचे.

सामान्य हालात में चीनी सैनिक गलवान घाटी की पैंगोंग झील के फिंगर 8 इलाके में रहते हैं, लेकिन मई में वह काफी आगे गए थे. अब भारत पहले की स्थिति चाहता है और इसी मसले पर मंथन जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »