प्रधानमंत्री मोदी से मिले एप्पल के टिम कुक, मोदी एप के अपडेट वर्जन को किया लॉन्च

भारत की यात्रा पर पहली बार नई दिल्ली पहुंचे एप्पल के सीईओ ने साइबर सुरक्षा और डेटा कोडेड लैंग्वेज पर भी विचार विमर्श किया.

Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी से मिलते टिम कुक प्रधानमंत्री मोदी से मिलते टिम कुक

स्‍वपनल सोनल / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2016,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख वैश्विक कंपनी एप्पल के प्रमुख टिम कुक ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारत में कंपनी के उत्पादों के विनिर्माण और यहां के कौशलप्राप्त युवाओं को अपने साथ जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा की.

भारत की यात्रा पर पहली बार नई दिल्ली पहुंचे ने साइबर सुरक्षा और डेटा कोडेड लैंग्वेज पर भी विचार विमर्श किया. इस ओर एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, 'मुलाकात के दौरान कुक ने भारत में एप्पल के भविष्य के कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया. उन्होंने इस दौरान भारत में उत्पादों के विनिर्माण और उनकी खुदरा बिक्री पर भी चर्चा की.'

Advertisement

बयान में कहा गया कि टिम कुक ने पीएम से मुलाकात में भारत में बड़ी संख्या में मौजूद कुशल युवाओं की सराहना की और कहा कि एप्पल उनके कौशल का फायदा उठाना चाहेगा. के प्रमुख ने अपनी यात्रा के दौरान पहले ही भारत में बेंगलुरू में एप्प विकास केंद्र और हैदराबाद में उत्पादों के लिए मानचित्रण केन्द्र स्थापित करने की घोषणा की है. इस दौरान मोदी एप के अपडेट वर्जन को भी लॉन्च किया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »