लिंगायत के मुद्दे को हवा दे रही है कांग्रेस: अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने लिंगायत से जुड़े मुद्दे पर कहा, 'कर्नाटक के लोग और लिंगायत समुदाय अच्छी तरह जानते हैं कि कांग्रेस ने 2013 में इस समुदाय को अलग धर्म का दर्जा देने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था.

Advertisement
अमित शाह (फाइल फोटो) अमित शाह (फाइल फोटो)

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 10:29 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि बीजेपी कर्नाटक के चुनाव जीतने जा रही है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'जिस तरह सिद्धारमैया (कर्नाटक के मुख्यमंत्री) राज्य को चला रहे हैं, उसमें निश्चित तौर पर सरकार विरोधी लहर काम करेगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपार लोकप्रियता भी फैक्टर है.'

Advertisement

आजतक के फ्लैगशिप शो 'सीधी बात' में ही उन्होंने लिंगायत से जुड़े मुद्दे पर कहा, 'कर्नाटक के लोग और लिंगायत समुदाय अच्छी तरह जानते हैं कि कांग्रेस ने 2013 में इस समुदाय को अलग धर्म का दर्जा देने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. कांग्रेस इस मुद्दे को हवा दे रही है क्योंकि वो जानती है कि विकास के नाम पर वो चुनाव नहीं लड़ सकती.' वहीं शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से वोटरों को लुभाने के लिए मंदिर, चर्च और मस्जिदों में जाने को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि वो गुजरात और हिमाचल में भी मंदिरों में गए थे. लेकिन क्या हुआ?

'एनडीए नहीं टूटेगा'

एनडीए से तेलुगू देशम पार्टी के अलग होने और शिवसेना के 2019 में बिना गठबंधन अकेले चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि 2014 में कई नई पार्टियों ने हमारे साथ हाथ मिलाया था. 11 पार्टियां हमसे जुड़ी थीं और इनमें से सिर्फ एक अलग हुई है. एनडीए नहीं टूटेगा.

Advertisement

'उपचुनाव में सपा और बसपा का गठजोड़ जिम्मेदार'

उत्तर प्रदेश उपचुनाव में मिली करारी हार के लिए शाह ने सपा और बसपा के बीच ऐन मौके पर बने गठजोड़ को जिम्मेदार ठहराया. साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी ने हार के कारणों की समीक्षा करने के लिए एक समिति गठित की है और पार्टी 2019 में 50 फीसदी वोट शेयर के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार हैं. उपचुनाव की तर्ज पर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में धुर विरोधियों सपा और बसपा के गठजोड़ की संभावना से बीजेपी का चुनावी गणित गड़बड़ाने संबंधी सवाल पर शाह ने कहा कि ये सरल नहीं है.

'2019 में मिलेगी सबसे ज्यादा सीटें'

उन्होंने कहा कि मीडिया दो सीटों (गोरखपुर और फूलपुर) के नतीजों को लेकर बाग-बाग है. कांग्रेस की ओर से संसद परिसर में मिठाई बांटी गई कि हमने उपचुनाव में आठ सीटें खोई हैं लेकिन ये कोई नहीं कह रहा कि हमने उनसे 11 प्रदेश छीने हैं. कोई भी त्रिपुरा का नाम नहीं ले रहा, जहां दो हफ्ते पहले ही हमने भारी जीत हासिल की. शाह ने ये भी कहा कि हमने हार के कारणों की जांच के लिए कमेटी बनाई है और उसकी जो रिपोर्ट आएगी उस पर काम किया जाएगा. हमें यह ध्यान रखना होगा कि उपचुनाव स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रख कर लड़े जाते हैं, हर स्थानीय चुनाव का अलग परिदृश्य होता है, लेकिन आम चुनाव में बड़े नेता और बड़े मुद्दे शामिल होते हैं. साल 2019 में बीजेपी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन अधिक सीटें हासिल करेंगी.

Advertisement

'भारत बम से देगा जवाब'

उन्होंने कहा कि 1967 के बाद कांग्रेस कभी भी 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल करने में सफल नहीं हुई है. हमने 50 फीसदी वोट गुजरात, हिमाचल और त्रिपुरा में हासिल किए. बहुदलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में 50 फीसदी से अधिक वोट जीतना बड़ा जनादेश होता है. वहीं पाकिस्तान को लेकर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की हर गोली का भारत बम से जवाब देगा. यही एकमात्र समाधान है. हम गोली और बमों के बीच शांति वार्ता नहीं कर सकते.

(देखें पूरा वीडियो)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »