पूर्वोत्तर को 'अष्टलक्ष्मी' मानते हैं PM, जीडीपी में होगी अहम भूमिका: अमित शाह

अमित शाह ने कांग्रेस पर पूर्वोत्तर को विकास के निम्नतम स्तर तक लाने का आरोप भी लगाया. कांग्रेस नीत मिजोरम को छोड़कर पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में बीजेपी, किसी अन्य दल या इसके सहयोगियों की सरकार है.

Advertisement
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

अनुग्रह मिश्रा

  • गुवाहटी,
  • 18 जून 2018,
  • अपडेटेड 11:44 PM IST

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वोत्तर के आठ राज्यों को ‘अष्ट लक्ष्मी’ मानते हैं जो धन की देवी के आठ रूप हैं और उनकी दूरदृष्टि वाली नीतियों से क्षेत्र जल्द ही देश के जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला इलाका होगा.

अमित शाह ने कांग्रेस पर पूर्वोत्तर को विकास के निम्नतम स्तर तक लाने का आरोप भी लगाया. कांग्रेस नीत मिजोरम को छोड़कर पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में बीजेपी, किसी अन्य दल या इसके सहयोगियों की सरकार है.

Advertisement

बीजेपी अध्यक्ष शाह ने टाटा ट्रस्ट के साथ साझेदारी में राज्य में 19 कैंसर केयर अस्पतालों की यहां आधारशिला रखने के बाद कहा, ‘स्वतंत्रता के समय पूर्वोत्तर की बहुत ऊंची वृद्धि दर थी लेकिन क्षेत्र में ज्यादातर समय रहा है और इनके शासनकाल में विकास निम्नतम स्तर तक पहुंच गया.’असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अरूणाचल प्रदेश के उनके समकक्ष पेमा खांडू और टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन टाटा इस मौके पर पहुंचे थे.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि असम में सिर्फ दो साल से बीजेपी की सरकार है लेकिन फिर भी सरकार लोगों के बीच विश्वास और आत्मविश्वास पैदा करने में सफल रही है जिससे यह राज्य एक विकसित राज्य बनेगा. उन्होंने कहा,‘प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर को हमेशा ‘अष्टलक्ष्मी’ (देवी लक्ष्मी के आठ स्वरूपों) के रूप में माना है और सड़क और रेल संपर्क, आईटी सम्पर्क, औद्योगिक विकास और शिक्षा सुविधाओं पर ध्यान देकर इसके विकास को काफी महत्व दिया है.

Advertisement

प्रधानमंत्री 'एक्ट ईस्ट' नीति के जरिए क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने काफी व्यापक एवं प्रभावी बनाई थी जिससे देश के 50 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा. शाह ने कहा कि सरकार के ‘मिशन इंद्रधनुष’ से देश में 18 करोड़ बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित होगा.

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने 19 अस्पतालों के निर्माण में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री और रतन टाटा को धन्यवाद दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »