AAP ने चुनाव आयोग से पंजाब में पेपर ट्रेल का सत्यापन कराने की मांग की

आम आदमी पार्टी का दावा है कि शुरुआती विश्लेषण में पंजाब विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर परिणाम के हेरफेर के स्पष्ट और पुख़्ता सबूत मिले हैं. 'आप' ने चुनाव आयोग से अपील की है कि सभी मतदान केंद्रों के परिणाम जहां वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) को लगाया गया था, पेपर ट्रेल के साथ क्रॉस-सत्यापन कराया जाए.

Advertisement
पेपर ट्रेल का सत्यापन कराने की मांग की पेपर ट्रेल का सत्यापन कराने की मांग की

पंकज जैन / आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 10:03 PM IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने शनिवार को चुनाव आयुक्त से लिखित में दरख्वास्त करते हुए पंजाब में ईवीएम के पेपर ट्रेल के सत्यापन की मांग की है. आम आदमी पार्टी का दावा है कि शुरुआती विश्लेषण में पंजाब विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर परिणाम के हेरफेर के स्पष्ट और पुख़्ता सबूत मिले हैं. 'आप' ने चुनाव आयोग से अपील की है कि सभी मतदान केंद्रों के परिणाम जहां वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) को लगाया गया था, पेपर ट्रेल के साथ क्रॉस-सत्यापन कराया जाए.

Advertisement

EVM से हुई छेड़छाड़
चुनाव आयोग को दिए गए पत्र में 'आप' ने लिखा है कि बूथ के अनुसार अपने मतदाता पैटर्न का विश्लेषण करने के बाद हम एक निष्कर्ष तक पहुंचे हैं कि इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के साथ छेड़छाड़ से बड़े पैमाने पर हेराफेरी हुई है. प्रारंभिक विश्लेषण से पता चला है कि कई बूथों पर जहां आम आदमी पार्टी को बहुत कम संख्या में वोट प्राप्त हुए हैं वहां आम आदमी पार्टी द्वारा हासिल की गई कुल वोटों की तुलना में ज्यादा संख्या में मतदाताओं ने आगे आकर कहा है कि उन्होंने 'आप' के लिए वोट किया है.

ये लोग अपने दावों का समर्थन करने के लिए शपथ पत्र देने के भी लिए तैयार हैं. ये लोग हैरान हैं कि उनके वोटों को या तो को दिया नहीं माना गया है या फिर उन्हें ईवीएम में छेड़छाड़ करके अन्य पार्टियों को ट्रांसफर कर दिया गया है.

Advertisement

चुनाव आयोग में चिट्ठी देने पहुंचे 'आप' के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता के मुताबिक, एक स्वस्थ और मज़बूत लोकतंत्र के लिए बेहद ज़रूरी है कि उसकी चुनावी प्रक्रिया साफ, स्वच्छ और निष्पक्ष हो. की स्वच्छता और पवित्रता के संरक्षण में चुनाव आयोग ही प्रहरी है और आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से उन सभी मतदान केंद्रों की ईवीएम के पेपर ट्रेल के क्रॉस-सत्यापन की मांग की है जहां वीवीपीएटी थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »