नोटबंदी: संसद से लेकर सड़क तक सरकार को ऐसे घेरेगा विपक्ष, 12 दलों के 200 सांसद करेंगे प्रदर्शन

नोटबंदी पर केंद्रित रहने के लिए सभी पार्टी एक ही झंडे (तिरंगा) का इस्तेमाल करेगी और पार्टियों का अपना-अपना झंडा इस्तेमाल नहीं होगा. सभी पार्टी के सांसद कॉमन नारे भी लगाएंगे.

Advertisement
मोदी सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन की तैयारी. मोदी सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन की तैयारी.

अभि‍षेक आनंद / मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 22 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:39 AM IST

नोटबंदी पर सवालों का सामना कर रही मोदी सरकार की मुश्किलें बुधवार को बढ़ सकती हैं. विपक्ष बुधवार को सरकार को पूरी तरह घेरने की कोशिश करेगा. 12 राजनीतिक पार्टियों के करीब 200 एमपी बुधवार को संसद में गांधी के स्टैच्यू के पास की तैयारी कर रहे हैं.

अनुमान है कि बीएसपी के 7, सपा के 24, कांग्रेस के 95, एनसीपी के 10, टीएमसी के 45, आरजेडी के 6, जेडीयू के 18, वाईएसआर के 12, जेएमएम के 2, डीएमके के 4, सीपीएम के 20, सीपीआई के 1 सांसद प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे. सभी एमपी सुबह 10 बजे

Advertisement

नोटबंदी पर केंद्रित रहने के लिए सभी पार्टी एक ही झंडे (तिरंगा) का इस्तेमाल करेगी और पार्टियों का अपना-अपना झंडा इस्तेमाल नहीं होगा. सभी पार्टी के सांसद कॉमन नारे भी लगाएंगे. मोदी जी की मन की बात, गरीबों के पेट में लात, जैसे नारे लगाए जाएंगे. पहले से ही हिन्दी और अंग्रेजी में अलग-अलग नारों को तैयार किया जा रहा है.

11 प्वाइंट में जानें बुधवार को किस तरह विपक्ष घेरेगा सरकार को
1. यूनाइटेड अपोजिशन फ्रन्ट ने सुबह 9.30 बजे सांसदों की मीटिंग बुलाई है. सांसदों को 10 बजे से पहले पहुंचने के लिए कहा गया है.
2. 10 बजे विपक्ष महात्मा गांधी के स्टैच्यू के पास प्रदर्शन करेगा.
3. 11 बजे सभी सांसद राज्यसभा और लोकसभा में चले जाएंगे.
4. राज्यसभा और लोकसभा में भी सांसद अपनी मांगों को दोहराएंगे.
5. विपक्ष का तीन प्रमुख मांगों पर रहेगा फोकस.
6. i) नियम 156 के तहत चर्चा हो, ii) पीएम मोदी भी नोटबंदी पर हो रही बहस के दौरान मौजूद रहें, iii) नोटबंदी की जानकारी लीक करने के आरोप पर जेपीसी जांच शुरू हो
7. मांगे नहीं माने जाने पर विपक्ष संसद बाधित करने का प्रयास करेगा
8. ममता बनर्जी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगी
9. कांगेस ने राष्ट्रपति से समय मांगा है. समय मिलने पर विपक्ष प्रणव मुखर्जी से मिलने जा सकता है.
10. 4 बजे कांग्रेस पार्टी अपने हेडक्वाटर से पीएम हाउस तक मार्च करेगी
11. हर कुछ घंटे पर विपक्षी नेता अपनी रणनीति की समीक्षा भी करेंगे

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement