9 घंटे की मैराथन पूछताछ के बाद दिल्ली रवाना हुए रॉबर्ट वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा से ईडी ने बीकानेर जिले में हुए कथित जमीन घोटाले के संबंध में दूसरे दिन भी पूछताछ की. 9 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद वाड्रा दिल्ली रवाना हो गए हैं.

Advertisement
रॉबर्ट वाड्रा (फाइल फोटो-ANI) रॉबर्ट वाड्रा (फाइल फोटो-ANI)

aajtak.in

  • जयपुर,
  • 14 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 12:06 AM IST

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दूसरे दिन भी पूछताछ की. करीब 9 घंटे तक जयपुर में चली इस पूछताछ में वाड्रा से अधिकारियों ने बीकानेर जिले में हुए कथित जमीन घोटाले के संबंध में उनसे यह पूछताछ की गई. वाड्रा सुबह 10.26 बजे निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय थे. रात 8.40 बजे ईडी कार्यालय से निकले और सीधे हवाई अड्डा चले गए.

Advertisement

गौरतलब है कि वाड्रा से मंगलवार को भी लगभग नौ घंटे पूछताछ हुई थी. वाड्रा अपनी मां मौरीन वाड्रा के साथ यहां ईडी कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन मौरीन को कुछ घंटे बाद कार्यालय से जाने की अनुमति दे दी गई. इससे पहले वाड्रा से दिल्ली में ईडी ने तीन बार पूछताछ की. एजेंसी वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशों में अवैध तरीके से संपत्ति खरीदने में उनकी कथित भूमिका के मामले की जांच कर रही है.

राजस्थान हाईकोर्ट ने वाड्रा और उनकी मां से कहा था कि वे एजेंसी को जांच में सहयोग करें. इसके बाद दोनों यहां ईडी कार्यालय में हाजिर हुए. ईडी ने 2015 में एक मामला दर्ज किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »