राजस्थान: भारी बारिश के कारण जोधपुर में गिरी इमारत, एक महिला की मौत

देश के बाकी हिस्सों की तरह राजस्थान में भी बारिश ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. जोधपुर में रविवार को एक इमारत का एक हिस्सा गिर गया.

Advertisement
जोधपुर में एक बिल्डिंग गिरी जोधपुर में एक बिल्डिंग गिरी

aajtak.in

  • जोधपुर,
  • 28 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST

देश के बाकी हिस्सों की तरह राजस्थान में भी बारिश ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. जोधपुर में रविवार को एक इमारत का एक हिस्सा गिर गया. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इमारत काफी पुरानी थी और भारी बारिश के कारण हादसे का शिकार हो गई.

पुलिस के मुताबिक, जोधपुर के सरदारपुरा इलाके में रविवार सुबह एक बिल्डिंग गिर गई. बिल्डिंग जब गिरी उस समय एक महिला अंदर मौजूद थी. महिला की मौत हो गई है. यह बिल्डिंग काफी लंबे समय से जर्जर थी. नगर निगम प्रशासन ने नोटिस भी जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद महिला ने मकान नहीं खाली किया.

Advertisement

स्थानीय पार्षद राम स्वरूप प्रजापत ने बताया कि निगम ने लंबे समय से मकान मालिक को नोटिस दे रखा था, लेकिन मकान मालिक ने मामले की गंभीरता को नहीं समझा. इस कारण आज सुबह करीब छह 6:30 के बीच में मकान की छत गिर गई. इस हादसे में महिला की मौत हो गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »