पंचायत आजतक राजस्थान 2018 के सत्र 'किसका होगा राजतिलक' में विकास के मुद्दों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गोत्र का मुद्दा भी गरमाया रहा. राहुल गांधी के गोत्र बताने को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी दादी का ही गोत्र क्यों लिया, उन्हें अपनी मां का गोत्र ले लेना चाहिए था.
संबित पात्रा ने कहा, 'गोत्र के विषय को गंभीरता से लेना चाहिए. गुजरात चुनाव के दौरान खुद राहुल गांधी ने कहा था कि मैं कोई ऐसा-वैसा हिंदू नहीं हूं, बल्कि जनेऊधारी हिंदू हूं और जनेऊ भी धारण किया था. उस दौरान मैंने सवाल पूछा और उनके लिए गड्ढा खोदा और खुद राहुल गांधी जनेऊ दिखाकर उस गड्ढे में गिर गए.'
वहीं पात्रा ने राहुल गांधी पर ये भी आरोप लगाया, 'चुनावों में बुरी तरह हार के बाद उन्हें जनेऊ की याद आ गई. जब वो मुसलमानों के बीच बैठते हैं तो मुसलमानों की पार्टी बताते हैं, लेकिन बाद में वो फिर जनेऊ ढूंढते हैं.' इस दौरान पात्रा ने कहा कि फिरोज जहांगीर से दत्तात्रेय कहां से आया और उन्होंने महात्मा गांधी से गांधी ले लिया. दादी मां का गोत्र क्यों लिया अपनी मां का ही ले लेते...'
बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार आखिरी दौर में है. ऐसे में एक बार फिर देश का सर्वश्रेष्ठ न्यूज चैनल आजतक 'पंचायत आजतक' के जरिए प्रदेश के सियासी हालात पर देश के तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ महामंथन किया. पंचायत आजतक 2018 राजस्थान के तीसरे अहम सत्र 'किसका होगा राजतिलक' में बीजेपी के प्रवक्ता डा. संबित पात्रा और कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल शामिल हुए. इस सत्र का संचालन अंजना ओम कश्यप ने किया.
To get latest update about Rajasthan elections SMS RJ to 52424 from your mobile . Standard SMS Charges Applicable
मोहित पारीक