राजस्थानः पत्नी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो ब्लेड से काट ली गर्दन, अस्पताल में भर्ती

राजस्थान में एक शख्स ने ब्लेड से अपनी ही गर्दन काट ली. बताया जा रहा है कि शख्स ने शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगे थे, लेकिन पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया. जिसके बाद उसने अपनी गर्दन काट ली. फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है.

Advertisement
घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उमेश मिश्रा

  • धौलपुर,
  • 09 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:27 AM IST
  • राजस्थान के धौलपुर जिले की घटना
  • युवक का अस्पताल में इलाज जारी

राजस्थान में एक शख्स ने ब्लेड से अपनी ही गर्दन काट ली. बताया जा रहा है कि शख्स ने शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगे थे, लेकिन पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया. जिसके बाद उसने अपनी गर्दन काट ली. फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है. 

मामला धौलपुर जिले के दिहौली थाना इलाके के गांव सामौर का है. जहां 28 वर्षीय युवक जितेंद्र ने ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली. गर्दन पर काफी गहरा जख्म होने की वजह से उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

Advertisement

जितेंद्र अपनी पत्नी अर्चना के मायके सामौर गांव में ही रहता है. पत्नी अर्चना के मुताबिक, उसका पति आदतन नशे का आदी है और बुधवार की शाम को शराब खरीदने के लिए पैसे मांग रहा था. पत्नी ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो पति गांव के बाहर जंगलों में चला गया, जहां धारदार ब्लेड से गर्दन को काट लिया. 

स्थानीय लोगों को घटना की खबर लगी तो युवक की पत्नी को सूचना दी. घटना से ग्रामीणों में भी हड़कंप मच गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पत्नी ने 108 एंबुलेंस से घायल पति को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है. जहां युवक की गर्दन में गहरा जख्म होने पर हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल डॉक्टरों की टीम युवक का इलाज कर रही है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »